Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सिविल की जगह में बनेगा 900 बेड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल

ठाणे [ इमरान खान ] ठाणे शहर की सिविल अस्पताल की जगह मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य किया जाने वाला है। इसको लेकर सिविल अस्पताल की पुरानी इमारतों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। ठाणे  सिविल अस्पताल को बंद पड़े कामगार अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा। लेकिन बाद में निर्णय लिया गया कि ठाणे सिविल अस्पताल ठाणे प्रादेशिक मनोरुग्नालय में स्थानांतरित किया जाएगा ।
             सिविल अस्पताल की पुरानी इमारतों को तोड़ने का काम शुरू हुआ है। लेकिन अस्पताल स्थानांतरण को लेकर अब तक किसी भी तरह की गतिविधि नहीं देखी जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 10  से 15 दिनों के भीतर सिविल अस्पताल का स्थानांतरण प्रादेशिक मनोरुग्नालय में हो पाएगा। ठाणे शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने यहां मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बनाने को मंजूरी दी है। इस अस्पताल के निर्माण पर  527 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इस अस्पताल में 900 बेड  की सुविधा उपलब्ध होगी।  इतना ही नहीं 200 सुपर स्पेशलिटी बेड, 200 बेड महिलाओं के लिए,  चिल्ड्रन वार्ड और डिलीवरी कक्ष के साथ 500 सामान्य बेड की सुविधा उपलब्ध होने वाली है।
       जानकारी के अनुसार ठाणे सिविल अस्पताल से चिल्ड्रेन वार्ड, नेत्र विभाग, ब्लड बैंक कक्ष को स्थान स्थलांतरित करने की आवश्यकता है।  इसके साथ ही अस्पताल के सर्जरी,  फिजियो थेरेपी, ऑर्थो व आईसीयू आदि जैसे महत्वपूर्ण विभाग  को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। दूसरी ओर अतिदक्षता विभाग, कुपोषित चिल्ड्रन सेंटर,  चिल्ड्रन वार्ड, डिलीवरी,  नेत्र विभाग आदि का भी स्थानांतरण होना जरूरी हो गया है । लेकिन इसको लेकर अब तक किसी भी तरह की प्रगति देखने को नहीं मिल रही है।
        बताया जाता है कि मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ठाणे शहर में साकार होने के बाद यहां के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो पाएगी।  जिसको ध्यान में रखते हुए अस्पताल की पुरानी इमारतों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन ठाणे सिविल अस्पताल मैं स्थित महत्वपूर्ण चिकित्सा विभागों को स्थानांतरित नहीं किए जाने के कारण वर्तमान समय में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के  गरीब रोगियों के लिए  सिविल अस्पताल लाभकारी रहता आया है।

संबंधित पोस्ट

एयूएस ने हरियाणा राज्य में 32 हजार वर्ग किमी की ड्रोन मैपिंग के लिए सर्वे ऑफ इंडिया का पहला अनुबंध 

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से आरपीएफ जवानों का किया गया सम्मान

Aman Samachar

नाबालिग लड़की का शोषण करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस और पॉलिसी बाजार ने रिलायंस हेल्थ गेन पॉलिसी ग्राहकों के लिए बाजार में उतारा

Aman Samachar

पारंपरिक कृषि में आधुनिकता को जोड़ा जाए- पुष्पा पाटिल

Aman Samachar

पथनाट्य के माध्यम से बच्चों ने नागरिकों में स्वच्छता व पर्यवरण के प्रति किया जनजागरण 

Aman Samachar
error: Content is protected !!