Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

छठपूजा के बाद शिवशांति प्रतिष्ठान ने रायलादेवी तालाब पर चलाया स्वच्छता अभियान 

ठाणे [ युनिस खान ] छठपूजा के बाद शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तालाबों की साफ – सफाई की गयी। छठपूजा के पहले छठभक्तों के लिए 15 नवम्बर को स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया और छठ पूजा के बाद आज निर्माल्य व कचरा साफ कर तालाब परिसर की स्वच्छ करने का कार्य किया गया है।
         आज स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूर्व नगर सेवक एकनाथ भोईर, संस्था के संथापक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, छठपूजा सेवा  समिति के अध्यक्ष कुलदीप तिवारी, शिव परिवार प्रमुख पं राममिलन शुक्ला उपस्थित थे।पूर्व नगर सेवक भोईर ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ठाणे को तालाबों का शहर कहा जाता है, इसलिए इसे स्वच्छ रखने की हमारी जिम्मेदारी है। ठाणे मनपा इसे अपनी तरफ से स्वच्छ रखने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन हमें भी आगे आकर इसमें उनका समर्थन करना चाहिए।
       संस्था के अध्यक्ष सिंह ने कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य आस्था व पर्यावरण को एक साथ लाना है, यदि हम लोग पूरे जोर में धूमधाम के साथ तालाबों व खाड़ी किनारे जाकर छठपूजा मनाते हैं, तो इसे स्वच्छ करना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए संस्था द्वारा हर वर्ष यह स्वच्छ्ता अभियान चलाया जाता है। इस अवसर पर संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या, छठपूजा सेवा समिति के पदाधिकारी राजेश तिवारी, राकेश मिश्रा, सूर्यभान मिश्रा, संजय पांडे, पर्यावरण प्रेमी रंजीत सिंह, गोपाल ठाकुर, अधिवक्ता शिक्षा यादव, सिद्धार्थ काम्बले, सूरज राजभर, सुधांशु बिसोइ व संस्था के अन्य स्वयंसेवक उपस्थित हुए।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी मनपा में 11 वार्ड बढ़ने से इच्छुक उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने में जुटे 

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने शुरू की मेटावर्स में अपनी वर्चुअल शाखा

Aman Samachar

टोरेंट पावर ने आयोजित किया उपभोक्ता जागरूकता के लिए जनता दरबार

Aman Samachar

आज से होटल ,बार एंड रेस्टोरेंट सुबह 7 से रात 11.30 तक चलेंगे

Aman Samachar

किसन नगर विद्यालय में कोरोना टीकाकरण की सुविधा के लिए आयुक्त का आश्वासन 

Aman Samachar

मोमिन वेलफेयर सोसायटी द्वारा नेत्र हीन छात्र मोमिन माज़ का किया गया सत्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!