Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

ओडिसी को अपनी इलेक्ट्रिक मोटर बाइक वैडर के लिये आईसीएटी प्रमाणन मिला

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में सबसे तेजी से बढ़ रही, इलेक्ट्रिक 2-व्‍हीलर बनाने वाली कंपनी ओडिसी ने यह घोषणा की है कि इसकी बेहद अपेक्षित ओडिसी वैडर दिसंबर 2023 में भारत की सड़कों पर होगी। ओडिसी की इस फ्लैगशिप बाइक को एआईएस-156 बैटरी टेस्टिंग समेत सभी परीक्षणों में सफल होने के बाद इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्‍नोलॉजी (आईसीएटी) से प्रमाणन प्राप्‍त हो चुका है।

         ओडिसी वैडर 7-इंच के एंड्रॉयड डिस्‍प्‍ले के साथ आती है, जोकि आईओटी कनेक्टिविटी और ओटीए अपडेट्स देता है। यह 3000 वाट्स इलेक्ट्रिक मोटर से पावर्ड है, जिसकी टॉप स्‍पीड 85 किलोमीटर/घंटा और हर बार चार्ज करने पर रेंज 125 किलोमीटर होती है। यह अत्‍याधुनिक मोटरबाइक 128 किलोग्राम के कर्ब वेट के साथ आती है और इसमें कॉम्बि ब्रेकिंग सिस्‍टम (सीबीएस) है- आगे की ओर 240एमएम डिस्‍क ब्रेक और पीछे की ओर 220एमएम डिस्‍क ब्रेक। चार्जिंग में आसानी के लिये कंपनी ने आईपी67 एआईएस 156 अप्रूव्‍ड लिथियम-आयन बैटरी लगाई है, जो 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। एआईएस-156 अप्रूव्‍ड बैटरी पैक तेजी से बैटरी चार्ज करता है और बाइक को रोजाना की यात्रा के लिये काफी भरोसेमंद बनाता है।

      यह बाइक 5 आकर्षक रंगों में उपलब्‍ध है- फियेरी रेड, वेनम ग्रीन, मिस्‍टी ग्रे, मिडनाइट ब्‍लू और ग्‍लॉसी ब्‍लैक। इस बाइक की डिलीवरी 1 दिसंबर 2023 से होनी तय है। ओडिसी वैडर पर्यावरण के अनुकूल और शानदार यातायात समाधान प्रदान करने के लिये कंपनी की प्रतिबद्धता में एक महत्‍वपूर्ण मील का पत्‍थर है। अपने आकर्षक डिजाइन, दमदार प्रदर्शन और स्‍मार्ट खूबियों के साथ वैडर ने देशभर में इलेक्ट्रिक वाहन के शौकीनों का ध्‍यान खींचा है।

संबंधित पोस्ट

श्री विश्वकर्मा पूजा में समाज के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा 

Aman Samachar

क्लस्टर का विरोध नहीं; लेकिन, पांच गुना बढ़ रही आबादी को पानी और दूसरी सुविधाएं कैसे मिलेंगी? – मनोज प्रधान

Aman Samachar

भारत में वीएलसीसी का 100 वां इंस्टिस्यूट ऑफ ब्यूटी एंड न्यूट्रिशन जम्मू में खुला 

Aman Samachar

भिवंडी मनपा स्कूल के छात्रा ने राज्यस्तरीय पठन प्रतियोगिता जीती

Aman Samachar

जिले में आवारा कुत्तों के लिए बस्तियों से दूर 4 से 5 एकड़ पर शेल्टर सेंटर बनाया जाए – एड निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

साईराम मित्र मंडल की ठाणे से शिर्डी साइकिल यात्रा रवाना 

Aman Samachar
error: Content is protected !!