Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वायु प्रदुषण रोकने के लिए 140 वाहनों की जांच कर मनपा ने वसूला 7 लाख ,22 हजार रूपये दंड 

ठाणे [ इमरान खान ] वायु प्रदूषण को कम करने के लिए उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार ठाणे मनपा क्षेत्र में उड़न दस्तों ने पूर्वी महामार्ग पर आनंदनगर नाका पर 140 वाहनों की जांच कर मिट्टी ,रैबिट की ढुलाई करने  दो वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। एक माह में मनपा ने 138 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर 5 लाख 13 हजार रूपये दंड वसूल किया है। इसी तरह कचरा जलाने की 53 घटनाओं में 2 लाख 9 हजार रूपये दंड वसूल किया है।

        मनपा परिमंडल दो के उपायुक्त और पर्यावरण विभाग के संयुक्त अभियान में कुल 140 डंपर वाहनों की जांच की गई। उनमें से दो वाहन निर्माण कार्य से निकलने वाली मिट्टी और रैबिट को ठाणे की सीमा में लाया जा रहा था। उन गाड़ियों का जामर लगाकर पांच-पांच हजार रुपये की दंडात्मक कार्रवाई भी की गयी। उपायुक्त शंकर पटोले ने बताया कि उड़न दस्ते ने इलाके का अचानक दौरा कर कार्रवाई करेगी।

        इसके साथ ही ठाणे मनपा के अंतर्गत आने वाले डंपरों के पास ट्रैफिक का स्कैन कोड होना अनिवार्य है।  इसके अलावा, सड़क यातायात की अनुमति के लिए मुंबई मनपा से लाइसेंस की आवश्यकता होती है। साथ ही सहायक खनिज के परिवहन के साथ रॉयल्टी रसीद भी संलग्न होनी चाहिए। मुख्य पर्यावरण अधिकारी मनीषा प्रधान ने बताया कि इस क्षेत्र में इसकी जानकारी देने वाला बोर्ड लगाया जायेगा।
ठाणे मनपा ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए विभिन्न उपाय के साथ  वायु प्रदूषण की शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन (8657887101) शुरू की गई है। जिस पर अब तक 22 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।  ठाणे मनपा ने नागरिकों से अपील की है कि वे मनपा क्षेत्र में वायु प्रदूषण के संबंध में व्हाट्सएप नंबर 8657887101 पर एक तस्वीर के साथ शिकायत दर्ज करें।

संबंधित पोस्ट

पादचारी पुल निर्माण पर करोड़ों खर्च करने के मुद्दे पर भाजपा – शिवसेना आमने सामने 

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने अपनी नई मिड-साइज एसयूवी एलीवेट की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू की 

Aman Samachar

सामान्य तरीके से छठपूजा उत्सव का आयोजन करने की मनपा की अपील 

Aman Samachar

क्षय एवं कुष्ठ रोग के मरीजों की जानकारी देकर करें सहयोग- डा बुशरा सैयद 

Aman Samachar

भीड़ रोकने के लिए मुख्य सब्जी मार्केट का विकेंद्रीकरण कर तलावपाली में विक्रेताओं को दिए 252 स्टाल

Aman Samachar

ऑस्टोमेट पीड़ितों को अपंग का दर्जा देने की केंद्र सरकार से की मांग  

Aman Samachar
error: Content is protected !!