Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सरकारी विभागों में ठेके पर कार्यरत खिलाडियों को नौकरी में स्थाई करने की नीति बनेगी – एकनाथ शिंदे 

ठाणे [ इमरान खान ] राज्य के विभिन्न सरकारी संस्थानों में ठेके पर नौकरी  करने वाले खिलाड़ियों को स्थाई  करने के लिए एक नीति तैयार करेंगे। इस आशय का बयान  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया है। वे धर्मवीर आनंद दिघे क्रीडा नगरी में प्रशांत जादवार फाउंडेशन और विठ्ठल क्रीड़ा मंडल द्वारा आयोजित कुमार ग्रुप की महाराष्ट्र राज्य चैम्पियनशिप और चयन ट्रायल कबड्डी टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे।

       इस अवसर पर पूर्व विधायक रविंद फाटक, ठाणे जिलाधिकारी अशोक शिनगारे, टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक और मनपा के पूर्व विपक्षी नेता हनमंत जगदाले, प्रशांत जदवार फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत जदवार, ठाणे जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णा पाटिल आदि उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथो किया गया। पूर्व नगर सेविका राधाबाई सुभाष जादवार, महाराष्ट्र राज्य कबड्डी संघ के सरकार्यवाह बाबूराव चंदेरे, कोषाध्यक्ष मंगलदास पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज पाटिल, सरकार्यवाह मालोजी भोसले, विठ्ठल स्पोर्ट्स बोर्ड के एड किरण जाधव, सचिव संतोष पाटिल आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

मुलुंड कांग्रेस द्वारा छतरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

Aman Samachar

प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में खामियों के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें –  निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

शायर वली शमीमी का भिवंडी में किया गया सत्कार 

Aman Samachar

ठाणे में टाटा कैंसर अस्पताल शुरू करने को नगर विकास मंत्रालय की मिली मंजूरी

Aman Samachar

सीरतुन्नबी निबंध लेखन स्पर्धा में रईस जूनियर कॉलेज की अच्छी सफलता

Aman Samachar

अबूबकर सिद्दीकी सोशल एज्युकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी की ओर से फुटपाथ पर रहने वालों को किया कम्बल वितरित

Aman Samachar
error: Content is protected !!