Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

डिजिकोर स्‍टूडियोज़ दर्शकों का ध्‍यान खींचने के लिये तैयार

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] डिजिकोर स्‍टूडियोज़ अपने आगामी शो ‘कैसे बनता है’ के साथ एक बार फिर से दर्शकों का ध्‍यान खींचने के लिये तैयार है। यह शो जियो सिनेमा पर प्रसारित होगा। इस सीजन के 8 एपिसोड होंगे और हर हफ्ते 2 एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा। यह अनोखी सीरीज दर्शकों को शिक्षित करने के लिये टाइटन आईप्‍लस, फैबर-कासल, पैरागॉन, एमरॉन जैसे जाने-माने ब्राण्‍ड्स के उत्‍पाद बनने की पीछे की रोचक कहानियाँ बताएगी।

           गौरतलब है कि उनका ब्‍लॉकबस्‍टर एंजल इनवेस्‍टमेंट शो ‘इंडियन एंजल्‍स’ हाल ही में काफी सफल हुआ है। इस शो ने निवेश में दर्शकों को भी भागीदार बनाया है। अब ‘कैसे बनता है’ का मकसद उत्‍पादन की पेचीदा दुनिया में पहुँचकर मनोरंजन को नई परिभाषा देना है। ‘‘हाऊ इट्स मेड’’ और ‘‘मेगाफैक्‍ट्रीज’’ जैसे ग्‍लोबल हिट्स से प्रेरित यह सीरीज रोजाना काम आने वाली चीजों के बनने का एक दिलचस्‍प सफर दिखाने का वादा करती है।

        डिजिकोर स्‍टूडियोज़ के संस्‍थापक एवं सीईओ अभिषेक मोरे ने कहा, ‘’हमारा शो उस बेजोड़ कामकाज को दिखाने के लिये है, जो उन चीजों को बनाने के लिये होता है, जिन्‍हें हम अक्‍सर हल्‍के में लेते हैं। हम चाहते हैं कि आप अपने देश में बनने वाली चीजों पर गर्व करें और उनके बारे में जानकर रोमांचित हों। यह आपकी पसंदीदा चीजों के बनने के पीछे की कहानियाँ बताने के लिये है। उस कड़ी मेहनत और बारीकी पर दिये जाने वाले ध्‍यान को दिखाने के लिये है, जो उन चीजों को खास बनाती है। हमें उम्‍मीद है कि आप रोजाना काम आने वाली इन चीजों को बिलकुल नये नजरिये से देखेंगे। आप भारत में होने वाले उत्‍पादन की शानदार दुनिया के बारे में जानने के लिये उत्‍सुक होंगे!’’

     ‘‘कैसे बनता है’’ में विभिन्‍न उत्‍पादों को बनाने के पीछे की पेचीदा प्रक्रियाएं दिखाई जाएंगी। इसमें टेक्‍नोलॉजी, गुणवत्‍ता, प्रबंधन, आदि जैसे पहलू होंगे। शो का कॉन्‍सेप्‍ट दर्शकों और उन चीजों के बीच गहरा जुड़ाव बनाने पर आधारित है, जो रोजाना उनके आस-पास होती हैं। हर एपिसोड के होस्‍ट एक दिलचस्‍प सफर पर ले जाते हैं और जानी-पहचानी चीजों के पीछे की उस्‍तादी और कारीगरी से पर्दा उठाते हैं। अलग-अलग कारखानों की कहानियाँ, उत्‍पादन की पेचीदगी और रोचक पल देखने का अनुभव बेजोड़ होगा, जो सिर्फ ‘कैसे बनता है’ में मिलेगा।

संबंधित पोस्ट

विधायक निधि से एड डावखरे ने सिविल अस्पताल को उपलब्ध कराया दो वेंटिलेटर 

Aman Samachar

इंडिया गठबंधन के नेता ,पूर्व मंत्री व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग 

Aman Samachar

शहर की स्वच्छता सहित सभी कार्यों को प्रमुखता से पूरा करने का अधिकारीयों को मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

Aman Samachar

 लड़कियों को शादी के बजाय पढ़ाई को चुनने के लिए प्रेरित करना चाहता है भारत मैट्रिमोनी

Aman Samachar

रैली के माध्यम से छात्रों ने दिया मतदान करने का सन्देश

Aman Samachar

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढे पाटकर मनाया गाँधी जयंती 

Aman Samachar
error: Content is protected !!