Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सवेरा फाउंडेशन और सोमैया स्कूल के करियर मार्गदर्शन शिविर में 585 विद्यार्थी शामिल 

ठाणे [ युनिस खान ] करियर चयन की चिंता करके एसएससी का पेपर खराब न करें और परीक्षा से पहले विद्यार्थी तनाव से बचें। इस आशय का उद्गार मुंब्रा में सवेरा फाउंडेशन और मौलाना खलील अहमद जमई मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक शैक्षिक प्रशिक्षण शिविर में विद्वानों ने व्यक्त किया है।
       मुंब्रा की साहित्यिक सामाजिक संस्था सवेरा फाउंडेशन एवं मौलाना खलील अहमद जमई ट्रस्ट की ओर से सोमैया स्कूल के हॉल में साद खलील अहमद सईद की अध्यक्षता में आयोजित मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 585 छात्र और 52 शिक्षक शामिल हुए। इस कार्यक्रम को दसवीं के छात्रों का मार्गदर्शन किया गया जिसमें प्रोफेसर अब्दुल माजिद ने परीक्षा की तैयारी कैसे करें इसकी जानकारी दी। मोमिन फहीम ने अपने डॉक्यूमेंट कैसे सही करें और स्कॉलरशिप की राशि कैसे हासिल करें इसकी जानकारी दी। इसके अलावा आमिर अंसारी ने अपने करियर का चयन का तरीका सिखाया।
     मुख्य अतिथि के रूप में बिल्डर एहतेशाम खान पप्पू भाई उपस्थित थे। इस कार्यक्रम ठाणे मनपा उर्दू स्कूल मुंब्रा के हेडमास्टर सैयद जाहिद अली और पटेल उर्दू हाई स्कूल के वाइस प्रिंसिपल इजराइल खान ने संचालन किया। कार्यक्रम के आखिर में सवेरा फाउंडेशन के अध्यक्ष अनवारुल हक खान ने छात्रों , शिक्षकों और अतिथियों का सत्कार किया। इस शिबिर को कामयाब  बनाने के लिए फाउंडेशन के नसीर खान , सोमैया स्कूल के संस्थापक साद खलील अहमद सईद, इमरान फरीद , अनवर शेख, जमालुद्दीन खान,एडवोकेट खलील गिरकर , सैयद अब्दुस्समद , रुबीना शेख, मोहसिना  शाह, कुलसुम कशफी, रिजवाना मोमिन आदि अंथक महेनत की।

संबंधित पोस्ट

फ्यूचर जेनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने बच्चों के बीच 3000 से अधिक साक्षरता किट्स किया वितरित

Aman Samachar

छोटे बुनकरों व शिल्पकारों के बीच उद्यमशीलता बढाने के लिए आईआईएम- संबलपुर और सिडबी ने मिलाया हाथ 

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने एशियन गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Aman Samachar

फ्यूचर जनराली इंडिया इंश्योरेंस ने वंचित बच्चों को आधार देने के लिए यूनाइटेड वे के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाली अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

शहर में स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर किया जनजागरण 

Aman Samachar
error: Content is protected !!