Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

बॉलीवुड हब के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड – उत्तराखंड पर्यटन मंत्री

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  फिल्म जगत के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए, उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत फिल्म निर्माण के लिए कई आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अपने फिल्म परियोजनाओं के लिए हमारे राज्य में आने को इच्छुक निर्माताओं और निर्देशकों के लिए हम इंफ्रास्ट्रक्चर को सुविधाजनक तथा बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। मुंबई के वर्ली में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान आयोजित अंतर्राष्ट्रीय यात्रा एवं पर्यटन मेले में उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) ने भाग लिया है। इस मेले में भाग लेने की सबसे बड़ी वजह, उत्तराखंड को फिल्मों की शूटिंग के लिए एक आदर्श स्थान के रूप में बढ़ावा देना तथा यहां आने वाले पर्यटकों को ‘देवभूमि’ का अनुभव प्रदान करना है।
                 आज तकरीबन 33 प्रोडक्शन हाउस के प्रतिनिधियों ने पर्यटन मंत्री से मुलाकात की। मंत्री के साथ बैठक के लिए आए कुछ मशहूर प्रोडक्शन हाउस में धर्मा प्रोडक्शन, महेश कोठारे, नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम, बालाजी टेलीफिल्म्स, भंसाली प्रोडक्शन, एंडेमोल शाइन इंडिया, जियो स्टूडियो, सलमान खान वेंचर्स, एमएक्स (MX) प्लेयर, राजश्री प्रोडक्शन शामिल थे। उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग के लिए सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया। हाल ही में, ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ के एक एपिसोड की शूटिंग उत्तराखंड में हुई थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेयर ग्रिल्स के साथ नज़र आए थे। अतीत में इस खूबसूरत राज्य में मधुमती, भीगी रात, कटी पतंग, लक्ष्य, केदारनाथ, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बत्ती गुल मीटर चालू जैसी बेहद खूबसूरत एवं सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग की जा चुकी है। इसके अलावा उत्तराखंड में कॉर्बेट नेशनल पार्क, चार धाम, ऋषिकेश, रानीखेत पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं, साथ ही केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे तीर्थ स्थानों के भ्रमण में भी लोगों की रूचि बढ़ रही है।

संबंधित पोस्ट

संपत्ति कर व पानी बिल जमा करने की अभय योजना की अवधि 31 मार्च तक बढ़ी 

Aman Samachar

इमारत का मलबा गिरने से भिखारी की मौत

Aman Samachar

आकाश+BYJU’S के 440 छात्रों ने NTSE (चरण II) में उत्तीर्ण होने का बनाया रिकॉर्ड

Aman Samachar

पानी की समस्या को लेकर राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने मनपा मुख्यालय पर मटका फोड़कर आक्रोश दिखाया 

Aman Samachar

एंथनी हॉपकिन की ऑस्कर विजेता फिल्म द फादर भारत में शुक्रवार 3 सितंबर को लायंसगेट प्ले पर होगी रिलीज 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म तोहरे संग प्यार में जीना हैं का मुहूर्त सम्पन्न,शूटिंग बहुत जल्द

Aman Samachar
error: Content is protected !!