Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस जूनियर कॉलेज की दो छात्राएं “इंस्पायर” छात्रवृत्ति के लिए नामांकित

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] छात्रों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना आसान बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की ओर से कई उपयोगी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनमें से एक है इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च अर्थात इंस्पायर।  यह प्रतिष्ठित शैक्षणिक छात्रवृत्ति 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में विज्ञान में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले भाग्यशाली और बुद्धिमान छात्रों में से एक प्रतिशत को प्रदान की जाती है।
          इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को शुद्ध विज्ञान में उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु पांच साल तक उच्च शिक्षा यानी बी.एस.सी. और एम.एस.सी.तक की शिक्षा के लिए प्रति वर्ष 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।इसका उद्देश्य शुद्ध विज्ञान में अनुसंधान को बढ़ावा देना है। महाराष्ट्र राज्य बोर्ड के सचिव से प्राप्त पत्र के अनुसार, भिवंडी के रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज,भिवंडी के दो छात्राओं  अंसारी सानिया बानो वकील अहमद और खान फरहीन अब्दुल कादिर को ‘इंस्पायर’ छात्रवृत्ति के लिए पात्र घोषित किया गया है।दोनों छात्राओ   के इस शानदार उपलब्धि के लिए कोकन मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष तल्हा फकीह,महासचिव सोहेल फकीह,रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन, प्रधानाचार्य जियाउर रहमान अंसारी, उप प्रधानाचार्य आमिर सिद्दीकी, सहायक मुख्यध्यापक मुखलिस मदू,सुपरवायजर्स फिरोजुददीन शेख,असरार पठान, सिब्तैन कशेलकर,वाई सी एम ओ यू स्टडी सेंटर के संयोजक अब्दुल अजीज अंसारी एवं समस्त शिक्षकों ने सफल छात्राओ को बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संबंधित पोस्ट

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवशांती प्रतिष्ठान द्वारा किया गया वृक्षारोपण

Aman Samachar

बढती हुई महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Aman Samachar

दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उत्तर भारतीयों ने दिखाई एकजुटता

Aman Samachar

इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने नई दिल्ली में लॉन्‍च किया एयरोस्पेस सर्विसेज इंडिया 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को प्राप्त हुए राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

जालान कालरॉक कंसोर्टियम ने जेट एयरवेज को फिर सक्रिय करने के लिए संजीव कपूर को नियुक्त किया सीईओ

Aman Samachar
error: Content is protected !!