Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस जूनियर कॉलेज के शिक्षक मकसूद अंसारी के सेवा संपूर्ति पर समारोह पूर्वक सत्कार 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रईस हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज भिवंडी के शिक्षक  मकसूद मुहम्मद अमीन अंसारी के शनिवार 31 दिसंबर 2022 को अध्यापन सेवाओं से सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिवार द्वारा एवीआई रूम में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता केएमई सोसाइटी के अध्यक्ष तल्हा नजमुद्दीन फकीह ने की।
        अपने अध्यक्षीय भाषण में, उन्होंने मकसूद सर की शैक्षिक सेवाओं की सराहना करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की। मुख्य अतिथि के रूप मे रईस जूनियर कालेज के पूर्व शिक्षक मुहम्मद रफ़ी अंसारी उपस्थित थे. कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक आमिर सिद्दीकी (उप प्रधानाचार्य), मुखलिस मदू (सहायक मुख्यध्यापक), फैज फकीह,रविश सैयद, मुदस्सर शेख, जुनैद फारूकी और अन्य ने भावनात्मक रूप से उनके साथ अपने भाईचारे के रिश्ते और यादों को साझा किया। प्रधानाचार्य जियाउर्रहमान अंसारी ने मकसूद अंसारी की शैक्षिक सेवाओ का बखान करते हुए कहा कि शिक्षकों की आंखों में न केवल खामियों की पहचान होनी चाहिए बल्कि सुधार का एक संतुलित पहलू भी होना चाहिए। ये विशेषताएँ प्रमुखता से मकसूद अंसारी सर में पाइ जाती हैं ।उन्होंने उर्दू विषय के साथ-साथ उर्दू भाषा को भी अलंकृत किया है।
       इस अवसर पर शमीम इकबाल मोमिन ने मकसूद अंसारी के जीवन और गुणों पर प्रकाश डालते हुए एक बहुत ही सार्थक लेख प्रस्तुत किया।  मुहम्मद रफ़ी अंसारी ने मकसूद अंसारी को समर्पित ‘मक़सूद साहब’ शीर्षक से एक कविता भी प्रस्तुत की जिसे श्रोताओ ने बहुत पसंद किया।इस अवसर पर मकसूद अंसारी ने अपने मनोदगार व्यक्त करते हुए संस्था के प्रति अपनी शुभकामनाऐ व्यक्त करते हुए  संस्था और समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर संपूर्ण स्टाफ द्वारा मकसूद सर की सेवा में पुष्प गुच्छ और उपहार भेंट किए गए।  कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना खालिद खान के पवित्र कुरान केपाठ से हुआ।  साजिद अनवर अंसारी ने कार्यक्रम का सूत्र संचालन तथा उपस्थित लोगो के आभार प्रदर्शन किया।

संबंधित पोस्ट

मनपा के कलवा अस्पताल में 9 म्युकरमायकोसिस के मरीजों का सफल उपचार के दी छुट्टी 

Aman Samachar

एसटी कर्मचारियों का वेतन दिलाने की मांग को लेकर भाजपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

चौबीस घंटे में कोरोना से 77 मरीज मिलने से ठाणे शहर कोरोना मुक्त होने की राह पर

Aman Samachar

उपमुख्यमंत्री के समक्ष आर सी पाटील पिता – पुत्र राकांपा में शामिल 

Aman Samachar

गंगासागर पुत्र असोसिएशन ने राम तीरथ मल्लाह को दी श्रद्धांजलि

Aman Samachar

एका मोबिलिटी ने कचरा इकट्ठा करने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए पुणे मनपा के साथ कीसाझेदारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!