Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

विंज़ो ने लॉन्च की “भारत टेक ट्रायम्फ” पहल

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के 175 मिलियन से अधिक यूजर्स के साथ देश के सबसे बड़े देशी भाषाओं का संवादात्मक मनोरंजन प्लैटफॉर्म, विंज़ो ने ‘भारत टेक ट्रायम्फ’ पहल आरम्भ करने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य भारत से निकले सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक गेम्स और सम्बंधित टेक्नोलॉजी का विश्वव्यापी निर्यात बढ़ाना है।
       यह प्रोग्राम देश में विकसित स्टार्टअप्स के विकास  पर फोकस करता है और उन्हें वृद्धि के लिए वैश्विक प्लैटफॉर्म पेश करने के अलावा एफडीआई तक पहुंच बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण संसाधन प्रदान किये जाएंगे। यह भारत में देश में विकसित कंज्‍यूमर टेक और गेमिंग कंपनियों को निर्यात के द्वारा संवादात्मक मनोरंजन के तेजी से बढ़ते क्षेत्र में ‘मेड इन इंडिया’ कार्यक्रम की सफलता पर आधारित है। यह प्रोग्राम प्रधान मंत्री मोदी के मन्त्र, ‘फर्स्ट बी वोकल फॉर लोकल, देन गो ग्लोबल” यानी पहले स्थानीय के लिए आवाज उठाएं, फिर दुनिया के ओर कदम बढ़ायें का अनुसरण करता है। विंज़ो का उद्देश्य भारत की आर्थिक वृद्धि को मजबूत करना है। इस दिशा में विंज़ो मनोरंजन क्षेत्र में बौद्धिक संपदा के निर्माण, रियल-टाइम संचार, रियल-टाइम सुपर हाई-स्पीड गणना, और एक साथ करोड़ों उपभोक्ताओं को सँभालने के लिए तकनीकी नवाचार में मदद करेगा। ये बुनियादी तकनीकें हैं जिन पर सोशल गेमिंग का निर्माण किया जा रहा है। इस प्रकार की पहल भारत को तकनीकी नवाचार में वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण होंगी। इस पहल से रोगजार के अवसर भी पैदा होंगे, निवेश आयेगा और देश की जीडीपी तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

संबंधित पोस्ट

महानगर गैस लिमिटेड ने राज भवन में PNG सप्लाय शुरु किया

Aman Samachar

Aman Samachar

संजय सिंह बने मुंबई राकांपा हिन्दी भाषी विभाग के महासचिव

Aman Samachar

होली जीवन के रंगों का आलिंगन – कमलेश पटेल 

Aman Samachar

ग्रीनसेल मोबिलिटी ने देवेंद्र चावला को अपना सीईओ नियुक्त किया

Aman Samachar

महिलाओं की अपेक्षा पुरुष कम रोग निवारक जांच करते हैं – डॉ राजेश बेंद्रे

Aman Samachar
error: Content is protected !!