Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

समाज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने से समाज और देश का विकास होगा – स्वामी संतोषानंद

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] समाज के युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए माता पिता और समाज के जिम्मेदार लोगों को आगे आना होगा , नौकरी के या सरकार के भरोसे रहकर न परिवार आगे बढ़ सकता है नाही देश , युवतियों को आज के दौर में आत्म रक्षा के गुर सीखना जरूरी है ,उक्त विचार रूट मोबाइल फाउंडेशन और जायसवाल यूथ फेडरेशन द्वारा आयोजित मलाड पश्चिम अर्थव कालेज के पीछे स्थित सरस्वती स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित सम्मेलनमे स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने व्यक्त किए, उन्होंने कहा की आज देश की परिस्थित ऐसी नहीं है की नौकरी के लिए सरकार की ओर देखा जाए इसलिए अपने बच्चों को शिक्षित कीजिए, तभी समाज आगे बढ़ेगा ,
       दो दिवसीय अखिल भारतीय जायसवाल महोत्सव में राज्य भर से जायसवाल समाज के लगभग 7000 हजार प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया , इसमे युवाओं को रोजगार संबधी और युवतियों के लिए युवक युवती परिचय सम्मेलन , स्वास्थ शिविर , और मनोरंजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,सरस्वती चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री राजदीपकुमार गुप्ता ने कहा की ऐसे आयोजनों से उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है , जायसवाल युथ फेडरेशन के अध्यक्ष विश्वनाथ कलवार ने कहा की ऐसे आयोजन का उद्देश्य समाज के लोगों की हर संभव सहायता करने ,उन्हे आत्म निर्भर बनाने व युवक युवतियों की जोड़े की तलाश को पूरा करना है इससे समाज के लोगों में सौहार्द को बढ़ावा मिलता है ,इस अवसर पर श्री चंद्रकांत गुप्ता , श्री संदीप गुप्ता  तथा लोकसभा प्रोटोकॉल के अध्यक्ष श्रीपद नाईक, पर्यटन और बंदरगाह राज्य मंत्री संजय जायसवाल , पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह , बिहार भाजपा के अध्यक्ष श्री कृष्ण प्रसाद , आई पी एस सिद्धार्थ जायसवाल के अलावा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ,समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया .

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीमित अवधि के लिए होम लोन की ब्याज दरों को घटाकर 6.50 फीसदी की 

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) समूह ने सभी ग्राहकों के लिए शुरू किया स्वैच्छिक कार्बन ऑफसेट कार्यक्रम

Aman Samachar

टाइप 2 डायबिटीज के इलाज को मार्केट में आएगी नई दवा, मैनकाइंड फार्मा ने CDSCO से मांगी मंजूरी

Aman Samachar

पीएनबी ने दिल्ली मे मेगा क्रेडिट आउटरीच कैंप का किया आयोजन

Aman Samachar

हाउस ऑफ लॉर्ड्स, लंदन की ओर से अशोक कुमार टोडी  “भारत सम्मान अवार्ड 2023” से सम्मानित

Aman Samachar

  भीक मांगने वाली गुमशुदा नाबालिग बच्चियों को तलाश कर पुलिस ने किया अभिभावकों के हवाले

Aman Samachar
error: Content is protected !!