Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

ईकॉम एक्सप्रेस ने पूरे भारत में 50,000 से अधिक डिलीवरी पार्टनर्स को अपने साथ जोड़ने की योजना बनाई 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  भारतीय ई-कॉमर्स उद्योग जगत को टेक्नोलॉजी की सहायता से लॉजिस्टिक्स से जुड़े सभी समाधान उपलब्ध कराने वाली एक प्रमुख कंपनी, ई-कॉम एक्सप्रेस ने आज घोषणा की कि कंपनी द्वारा सितंबर 2022 के अंत तक अपने फ्लैगशिप प्रोग्राम, ‘ईकॉम संजीव’ के तहत 50,000 से ज्यादा डिलीवरी पार्टनर्स को शामिल किया जाएगा। कंपनी को आने वाले त्योहारों के महीनों में ई-कॉमर्स ऑर्डर की मांग में बढ़ोतरी की उम्मीद है, जिसे ध्यान में रखते हुए कंपनी भारत के किसी भी छोर में सामानों की डिलीवरी की अपनी क्षमता को और मजबूत करना चाहती है। 

            2021 में ‘ईकॉम संजीव’ के लॉन्च के बाद से, कंपनी ने अपने डिलीवरी पार्टनर्स – यानी छात्रों, गृहिणियों, फ्रीलांसर, पार्ट-टाइम काम करने वालों तथा अपनी अतिरिक्त कमाई के जरिए अपनी आमदनी को बढ़ाने की इच्छा रखने वाले लोगों को बड़े पैमाने पर अवसर उपलब्ध कराए हैं। 

       ईकॉम एक्सप्रेस नेटवर्क से जुड़ने वाले सभी डिलीवरी पार्टनर अपनी सुविधा के अनुसार काम करने का समय चुन सकते हैं। कोई भी व्यक्ति – चाहे फ्रेशर हो या अनुभवी – गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध ‘ईकॉम संजीव’ ऐप डाउनलोड करने के बाद ऑनलाइन आवेदन करके यह पार्ट-टाइम नौकरी कर सकता है। आवेदक के पास एक वैध ड्राइविंग लाइसेंस और एक एंड्रॉइड स्मार्टफोन होना चाहिए। इस ऐप के जरिए नामांकन के लिए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड किए जा सकते हैं, जिनका वेरिफिकेशन नजदीकी ईकॉम एक्सप्रेस डिलीवरी केंद्र पर किया जाता है। कंपनी उन लोगों को भी अपने साथ जोड़ने के लिए तैयार है जिनके पास जिनके पास परिवहन का कोई निजी साधन नहीं है। इच्छुक व्यक्ति ईकॉम संजीव ऐप का उपयोग करके आवेदन कर सकते हैं या हमारे व्हाट्सएप नंबर 7290066666 पर ‘Hi’ लिखकर भी भेज सकते हैं। 

      श्री आशीष सिक्का, चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर,ईकॉम एक्सप्रेस, ने कहा, ‘ई-कॉमर्स ऑर्डर डिलीवरी की बात की जाए तो ग्राहक यही चाहते हैं कि उनका सामान बिल्कुल सही समय पर पहुँचे, और ईकॉम एक्सप्रेस में हम लगातार ग्राहकों के इसी अनुभव को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखते हैं। वर्तमान में उद्योग जगत के विकास के कारण पार्सल की संख्या लगातार बढ़ रही है, और ऐसे समय में हमने यह देखा है कि हमारी डिलीवरी क्षमताओं को मजबूत बनाने में स्वतंत्र रूप से काम करने वाले लोग बेहद मददगार साबित हुए हैं। खास तौर पर त्योहारों के मौसम में ग्राहकों की मांग में बढ़ोतरी की उम्मीद की जाती है, जिसे पूरा करने में उनसे हमें काफी मदद मिलती है। हम डिलीवरी पार्टनर्स के अपने नेटवर्क का विस्तार करना जारी रखेंगे और ईकॉम एक्सप्रेस कार्यक्रम के माध्यम से कमाई के अवसर के साथ-साथ उन्हें अन्य फायदे भी प्रदान करेंगे।’ हाल ही में कंपनी ने अपने ‘ईकॉम संजीव’ ऑनबोर्डिंग ऐप पर 55,000 से अधिक डिलीवरी पार्टनर्स के रजिस्ट्रेशन की उपलब्धि हासिल करने की घोषणा की थी। 

संबंधित पोस्ट

 हैप्पी संडे स्ट्रीट के आयोजन में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी किए नृत्य 

Aman Samachar

टोरेंट पावर आपके द्वार , मोबाइल बिजली बिल भुगतान व्हॅन सेवा शुरू

Aman Samachar

हर समस्या और मुसीबत का इलाज कुरान में है, इससे कभी मायूसी नहीं मिलेगी – मौलाना महफूजुर्र्हमन 

Aman Samachar

किसान ,कामगार विरोधी क़ानून के खिलाफ संविधान दिवस पर श्रमिक संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

स्काईलाइट्स गेमिंग ने iQOO बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज़ 2021 टूर्नामेंट जीता

Aman Samachar

पूर्वांचल फाउंडेशन के कजरी महोत्सव में उत्तर भारतीय समाज ने दिखाई एकता

Aman Samachar
error: Content is protected !!