Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक को मिले दो राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 

मुंबई [ इमरान खान ] राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 14-15 सितंबर, 2024 को भारत मंडपम, नई दिल्‍ली में चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्‍मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब नैशनल बैंक की गृह पत्रिका “पीएनबी प्रतिभा” को राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार एवं बैंक को राजभाषा कीर्ति द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार श्री अतुल कुमार गोयल, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा क्रमशः माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं माननीय केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानन्द राय के कर कमलों से ग्रहण किए गए।
       दिनांक 15.09.2024 को सम्मेलन के द्वितीय सत्र में पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अतुल कुमार गोयल ने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति से संबंधित विषय पर अपना प्रभावशाली व्याख्यान दिया। भारत मंडपम में सम्मेलन स्थल पर पंजाब नैशनल बैंक द्वारा आकर्षक स्टॉल एवं प्रदर्शनी भी लगायी गयी। प्रदर्शनी में सम्मेलन के प्रतिभागियों हेतु राजभाषा प्रश्नोत्तरी का कियोस्क लगाया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

संबंधित पोस्ट

रिश्वत लेते ग्राम पंचायत शाखा अभियंता रंगेहाथो गिरफ्तार.

Aman Samachar

ईंधन दर वृद्धि के खिलाफ राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस कार्यकताओं ने चूल्हे पर खाना पकाकर किया आन्दोलन 

Aman Samachar

निमोनिया से होने वाली शिशु मृत्यु रोकने के लिए प्रयास करें – पुष्पा पाटील 

Aman Samachar

पुलिस कर्मियों को एन 95 मास्क व सेनेटायजर भेंट कर मनाया जन्मदिन

Aman Samachar

ईकॉम एक्सप्रेस ने पूरे भारत में 50,000 से अधिक डिलीवरी पार्टनर्स को अपने साथ जोड़ने की योजना बनाई 

Aman Samachar

समाज की तरक्की के लिए शिक्षा और राजनीति में हिस्सेदारी जरुरी – मुकेश साहनी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!