Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रेनो ने रेनोल्यूशन इंडिया 2024 के साथ भारत में अपनी रणनीति को मजबूत किया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रेनो इंडिया ने रेनोल्यूशन इंडिया 2024 के तहत भारतीय बाजार में उल्‍लेखनीय प्रगति के साथ अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। अपनी इस रणनीतिक पहल के तहत फ्रांसीसी कार निर्माता रेनो अगले तीन सालों में पांच उत्पाद लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह योजना उस 3 अरब यूरों के निवेश योजना के अतिरिक्त है जिसे रेनो ब्रांड ने हाल ही में यूरोप के बाहर चार अहम अंतरराष्ट्रीय केंद्रों के लिए घोषित किया है, जिसमें भारत भी शामिल है।

      इस 5 प्रोडक्ट लॉन्च में पूरी तरह से नए मॉडल और काइगर और ट्राइबर की नेक्‍स्‍ट जनरेशन शामिल हैं। ‘मेक इन इंडिया’ पहल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बरकरार रखते हुए, रेनो इंडिया ने अपने चेन्नई उत्पादन प्लांट, लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी सेंटर और डिजाइन स्टूडियो के जरिए भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है। रेनो नेक स्‍थानीय उत्‍पादन और इनोवेशन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करना जारी रखा है।

       रेनो इंडिया ऑपरेशंस के कंट्री सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्‍टर श्री वेंकटराम मामिलापल्ले ने कहा- “अगले तीन सालों में, हम पांच उत्पाद लॉन्च के साथ एक रोमांचक यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं, जिसमें पूरी तरह से नए मॉडल और हमारी मौजूदा प्रोडक्‍ट रेंज की अगली पीढ़ी शामिल होगी। यह बड़ी प्रगति न केवल हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, बल्कि भारतीय बाजार में बिल्कुल नई रेनो ब्रांड पहचान को पेश करने की भी प्रतीक है। हमारा प्राथमिक लक्ष्य असाधारण वैल्यू प्रदान करना, आनंददायक अनुभव देना और रेनो के मालिकों को गर्व का नया अहसास प्रदान करना है।

      भारत में रेनोल्‍यूशन की शुरुआत के लिए फ्रांसीसी कार निर्माता रेनो नई 2024 रेंज की शुरुआत के साथ अपने मौजूदा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में मजबूत संकलन कर रहा है। नई रेंज तीनों मॉडलों के बीच 10 से ज्यादा नए फीसर्च से सुसज्जित है। ग्राहकों की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने और व्यापक सेगमेंट कवरेज सुनिश्चित करने के लिए, 5 नए वैरिएंट पेश किए गए हैं। इसमें ईज़ी आर एएमटी तकनीक के साथ भारत की सबसे किफायती ऑटोमैटिक कार भी शामिल है।

संबंधित पोस्ट

 लायरा ने चुलबुली और उत्साही जान्हवी कपूर को घोषित किया अपना ब्रांड एंबेसडर 

Aman Samachar

टोरेंट जीतो ठाणे हाफ मैराथन’ का आयोजन 20 मार्च को ठाणे में 

Aman Samachar

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 10 नए डायग्नोस्टिक्स लैब्स और 100 से अधिक टच पॉइंट्स शुरू किया

Aman Samachar

लोकल ट्रेन के मोटरमैनों को राखी बांधकर महिलाओं ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

Aman Samachar

सैकड़ों बहनों की उपस्थिति में मनाया गया रक्षाबंधन

Aman Samachar

बच्चों में निरंतर अध्ययन की आदत डालने की आवश्यकता – प्राजक्ता कलकर्णी

Aman Samachar
error: Content is protected !!