Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अधिक शुल्क वसूलने वाली निजी कोविड अस्पतालों के खिलाफ महापौर की कार्रवाई की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना मरीजों समय से अच्छी उपचार सेवा मुहैया करने के लिए मनपा ने कुछ निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल घोषित किया है।  इसमें कुछ अस्पताल मरीजों को अच्छी उपचार सेवा दे रहे हैं। महापौर नरेश म्हस्के ने कहा है कि कई अस्पताल में कोरोना मरीजों से मेडिकल व पैथालाजी के नाम पर अधिक पैसे वसूलने की शिकायत मिल रही है। उन्होंने ऐसी अस्पतालों की जाँच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से मांग की है।

          उन्होंने कहा है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण व नागरिकों को अच्छी आरोग्य सेवा मुहैया करने के लिए मनपा ने अस्पतालों को कोविड अस्पताल की मान्यता दिया है।  जो सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए नहीं जाना चाहते और अपनी इच्छा के अनुसार निजी अस्पताल में उपचार कराना चाहते हैं। उनके लिए निजी अस्पताल को भी कोविड अस्पताल बनाया गया है साथ ही उनके दर भी शासन द्वारा निर्धारित की गयी है। इसके बावजूद कुछ निजी अस्पताल शासन निर्धारित दर से अधिक पैसे कोरोना मरीजों से वसूल रहे है। अधिक बिल वसूले जाने की शिकायत आने पर महापौर म्हस्के ने मनपा आयुक्त डा शर्मा से अधिक बिल वसूलने वाली निजी कोविड अस्पतालों की जांच कराके दोषी पाए गए अस्पत्लों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि आर्थिक संकट के दौर में कोरोना पॉजिटिव मरीज निजी अस्पतालों  में भर्ती होकर शासन निर्धारित दर दे रहे हैं। यदि निजी अस्पतालों द्वारा  अधिक बिल वसूल किया जाता है तो अनुचित है। महामारी काल में यदि निजी अस्पताल शासन शासन निर्धारित शुल्क से अधिक बिल वसूल करते मिले तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय जिससे भविष्य में ऐसी शिकायतें न आयें।

संबंधित पोस्ट

 96 करोड़ 78 लाख 84 हजार रूपये का ठाणे जिला परिषद् का बजट पेश 

Aman Samachar

 एसआरसीसी चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में दानदाताओं व प्राप्तकर्ताओं की बैठक में बालिका हुई भावुक 

Aman Samachar

घोडबंदर रोड इलाके की पानी समस्या को लेकर भाजपा आन्दोलन तेज करेगी 

Aman Samachar

भिवंडी में आग लगने से तीन गोदाम जलकर राख

Aman Samachar

प्रदीप पूर्णेकर के परिवार की भावनाएं मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी – कपिल पाटिल 

Aman Samachar

ठाणे जिले में सौ फीसदी फोटो युक्त प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित – जिलाधिकारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!