Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा उम्मीदवार संजय केलकर की नामांकन रैली में उप मुख्यमंत्री फाडनवीस ने लगायी हाजिरी 

ठाणे [ युनिस खान ] 148 ठाणे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय केलकर ने निर्वाचन निर्णय अधिकारी उर्मिला पाटील के समक्ष आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान विधायक निरंजन डावखरे, पुत्र कौस्तुभ केलकर आदि उपस्थित थे।
          नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा व महायुती के कार्यकर्ताओं भव्य जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया जिसमें राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। ठाणे शहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, शिवसेना, एनसीपी, रिपाई महायुति के उम्मीदवार विधायक संजय केलकर ने अपनी मां के आशीर्वाद लेकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रैली में उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस , पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटिल, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय वाघुले, शिवसेना ठाणे शहर प्रमुख हेमन्त पवार, ठाणे शहर विधानसभा प्रमुख सुभाष काले, पूर्व नगर सेवक नारायण पवार, कृष्णा पाटिल, सुनेश जोशी, मृणाल पेंडसे, संदीप लेले, परिवहन सदस्य विकास पाटिल, हाउसिंग फेडरेशन के अध्यक्ष सीताराम राणे, सचिन पाटील, महेश कदम, डा राजेश मढवी एवं अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक एवं नागरिक उपस्थित थे। भाजपा के वर्तमान विधायक संजय केलकर को ठाणे शहर विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार उम्मीदवार हैं।
      ठाणे शहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, शिवसेना, एनसीपी, रिपाई महायुति के उम्मीदवार संजय केलकर ठाणे का संस्कारी चेहरा हैं। इसलिए इस चुनाव में केलकर तीसरी बार निर्वाचित होंगे और हैट्रिक पूरी करेंगे। यह दृढ़ विश्वास राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

कोरोना को रोकने के लिए मनपा आयुक्त ने लोगों से संवाद स्थापित कर अधिकारीयों को दिए आवश्यक आदेश 

Aman Samachar

विकास योजनाओं के चलते बदल रहे मुंब्रा में राजनीतिक संघर्ष की तैयारी शुरू

Aman Samachar

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर, वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स ने 75 की मानव श्रृंखला बनाकर मनाया जश्न

Aman Samachar

डंपिंग ग्राउंड की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए किराए पर दिवा से बाहर भूखंड की तलाश 

Aman Samachar

पुनर्नवीनीकृत प्लास्टिक के ढक्कनों से बनी पर्यावरण-अनुकूल तिरंगा पट्टिका

Aman Samachar

मुंब्रा बॉम्बे कॉलोनी की 20 इमारतों को रेलवे ने नोटिस जारी करने से निवासियों में हडकंप 

Aman Samachar
error: Content is protected !!