Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोपरी पांचपखाडी से महायुती से मुख्यमंत्री शिंदे व महाविकास अघाड़ी से केदार दीघे ने भरा नामांकन

ठाणे [ युनिस खान]  कोपरी-पांचपखाडी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना भाजपा महायुती के उम्मीदवार व निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले उन्होंने अपने क्षेत्र में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर अपने समर्थकों के साथ शिवसेना युबीटी महाविकास आघाडी के उम्मीदवार व शिवसेना जिला प्रमुख रहे धर्मवीर आनंद दीघे के भतीजे केदार दीघे ने कोपरी पांचपखाडी से आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के दोनों गुटों के बीच लडाई होने वाली है।
       महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कोपरी-पांचपखाडी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने से पहले और बाद में खूब शक्ति प्रदर्शन किया है। कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा क्योंकि राज्य भर के साथ-साथ जिले भर से कार्यकर्ता एकनाथ शिंदे की उम्मीदवारी दाखिल कराने के लिए बस और दोपहिया वाहनों से ठाणे आए थे। उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस स्वयं जुलूस में शामिल हुए। मुख्यमंत्री द्वारा अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले, उनके परिवार ने ठाणे में उनके आवास पर हाथ हिलाकर उनकी जीत की कामना की। मुख्यमंत्री ने वागले इस्टेट के आईटीआई स्थित निर्वाचन निर्णय अधिकारी सर्जेराव म्हस्के पाटील के समक्ष नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले, सांसद डा  श्रीकांत शिंदे, सांसद नरेश म्हस्के, विधायक प्रताप सरनाईक, पूर्व विधायक रवींद्र फाटक, मुख्यमंत्री के पिता संभाजी शिंदे , पत्नी श्रीमती लता शिंदे, बहू वृषाली शिंदे, पोते रुद्रांश भी मौजूद थे।
        मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ शिवसेना युबीटी के केदार दिघे ने कोपरी पांचपखाडी विधानसभा क्षेत्र से आज अपना नामांकन दाखिल किया है। उनके साथ शिवसेना नेता राजन विचारे और कुछ ख़ास समर्थक उपस्थित थे। उन्होंने शक्ति प्रदर्शन के लिए रैली तो नहीं निकला लेकिन करीब सौ समर्थन उनके साथ आये थे। महागठबंधन और अपने क्षेत्र के मतदाताओं के भरोसे वे मैदान में उतर चुके हैं। चाचा का नाम ही उनकी पूंजी बताई जा रही है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे को अतिरिक्त जलापूर्ति, स्वागत योग्य कदम – जितेंद्र मेहता

Aman Samachar

मुंबई विश्वविद्यालय के ठाणे उप-केंद्र को आनंद दिघे नाम देने का सीनेट में प्रस्ताव पारित

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने इनोवेटिव ट्रेनिंग प्रैक्टिस 2020-2021 के लिए जीता 31वां राष्ट्रीय पुरस्कार

Aman Samachar

भिवंडी की महिला सेक्सवर्करों ने शुरू किया वेस्ट का बेस्ट व्यवसाय , अतिरिक्त जिलाधिकारी के हाथो शुभारम्भ

Aman Samachar

मुख्यमंत्री शिंदे के गृहक्षेत्र में उन्हें चुनौती देंगे पूर्व नगर सेवक संजय घाडीगांवकर

Aman Samachar

महिलाओं की हेल्थ के लिए ठाणे में ‘नवदुर्गा वेलनेस साइकिल राइड’

Aman Samachar
error: Content is protected !!