Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र से राकांपा अजीत पवार के उम्मीदवार नजीब मुल्ला ने दाखिल नामांकन 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस, शिवसेना, भाजपा, आरपीआई-अठावले समूह, आरपीआई-कवाडे महायुती के उम्मीदवार नजीब मुल्ला ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन से पहले भव्य रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया।
        इस अवसर पर राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे, राकांपा नेता अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष के अध्यक्ष मुश्ताक अंतुले, राकांपा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चव्हाण, शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक, शिवसेना के उपनेता दशरथ पाटिल, शिवसेना के कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, भाजपा विधायक निरंजन डावखरे, भाजपा ठाणे जिला अध्यक्ष संजय वाघुले, आरपीआई अठवले ठाणे जिला अध्यक्ष भास्कर वाघमारे, पीआरपी ठाणे जिलाध्यक्ष महेंद्र पवार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। राकांपा के प्रदेश प्रवक्ता, ठाणे और पालघर समन्वयक, ठाणे जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे ने यह जानकरी दी।
          149 मुंब्रा-कलवा विधानसभा क्षेत्र से महायुती के उम्मीदवार नजीब मुल्ला के समर्थन में निकली रैली में पूर्व नगर सेवक प्रकाश बर्डे, राजन किने, अनिता किने, राजेंद्र साप्ते, उमेश पाटील, मोरेश्वर किनी, विश्वनाथ भगत, गणेश साल्वी, मनोज लासे, विजया लासे, वहीदा खान, अंकिता शिंदे, रूपाली गोटे, अशरीन राऊत, हफीजा नाइक , प्रियंका पाटील, हसीना अब्दुल अजीज शेख आदि शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

राकांपा ने विशेष शिबिर लगाकर लोगों को वितरित किए विविध शासकीय प्रमाणपत्र

Aman Samachar

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी को चाभी सौंपी विधायक और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने

Aman Samachar

ट्रक से 10 टन लोहे की सरिया चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार

Aman Samachar

कोंकण विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदाता पंजीकरण का दूसरा चरण 9 दिसंबर तक जारी

Aman Samachar

कोरोना को चलते इस वर्ष मनपा का डेढ़ दिन का सार्वजनिक गणेशोत्सव – महापौर 

Aman Samachar

नेहरु गांधी परिवार के दो प्रधानमंत्रियों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 16 मार्च को आगमन

Aman Samachar
error: Content is protected !!