Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना को चलते इस वर्ष मनपा का डेढ़ दिन का सार्वजनिक गणेशोत्सव – महापौर 

ठाणे [ युनिस खान ]  मनपा मुख्यालय की पहली मंजिल पर होने वाला सार्वजनिक गणेशोत्सव इस वर्ष कोरोना के चलते डेढ़ दिन का होगा।  महापौर नरेश म्हस्के और मनपा आयुक्त डा विपिन की उपस्थिति में आज हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया है। श्री मूर्ति का विसर्जन मनपा क्षेत्र के कृतिम तालाब में किया जायेगा।
ठाणे मनपा की ओर से श्री गणेश मंडल की 39 वीं आम बैठक आज महापौर नरेश म्हस्के की अध्यक्षता में आयोजित की गयी ।  बैठक में उपमहापौर पल्लवी कदम, स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय भोईर, सभागृह नेता अशोक वैती, भाजपा गटनेता मनोहर दुंबरे, अतिरिक्त आयुक्त 1 संदीप मालवी, अतिरिक्त आयुक्त 2 संजय हेरवड़े, उपायुक्त मारुति खोडके, अशोक बुरपल्ले, मीनल पलांडे, ने भाग लिया। नगर अभियंता अर्जुन अहिरे, उप अभियंता विनोद गुप्ता, सहायक आयुक्त प्रणली घोंगे, सुरक्षा अधिकारी मछिंद्र थोर्वे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गिरीश झलके, आपदा प्रबंधन प्रबंधक संतोष कदम, आर्बरिस्ट कृष्णकांत धवड़े, बोर्ड प्रशासक आरके पाटिल, सचिव पीएच पाटिल, कोषाध्यक्ष संजय माने आदि उपस्थित थे।  मनपा गणेशोत्सव मंडल की ओर से सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।  इस दौरान  संदीप मालवी को ठाणे मनपा के अतिरिक्त आयुक्त 1 के रूप में नियुक्त किये जाने के निमित्त महापौर म्हस्के द्वारा सम्मानित किया गया।  गणेशोत्सव मंडल के कार्यवाहक आर के पाटिल को भी पिछले 39 वर्षों से मंडल की निर्बाध सेवा के लिए महापौर म्हस्के के हाथो सम्मानित किया गया।
श्री मूर्ति को ठाणे मनपा मुख्यालय की पहली मंजिल पर बहुत ही सरल तरीके से स्थापित किया जाएगा।  हालांकि कोरोना नियंत्रण में है, खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए गणेशोत्सव इस वर्ष डेढ़ दिन आयोजित किया जाएगा।  इस वर्ष गणेशोत्सव के लिए कोई दान स्वीकार नहीं किया जाएगा।  गणेशोत्सव मंडल ने इस आशय की जानकारी दिया है।  इस अवसर पर महापौर म्हस्के और मनपा आयुक्त एवं गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष डा  विपिन शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक बुरपल्ले के सुझाव परमनपा परिसर में कृत्रिम व्यवस्था में श्री गणेश मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। महापौर नरेश म्हस्के और मनपा आयुक्त विपिन शर्मा ने इस आशय की जानकारी दिया है।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बचत और चालू खातों के लिए बॉब परिवार खाता शुरू किया

Aman Samachar

कैबिनेट मंत्री दर्जा मिलने पर विवेक पंडित का जय परशुराम सेना ने किया सत्कार 

Aman Samachar

ठाणे में विश्वकर्मा योजना का प्रचार-प्रसार करेगी भाजपा उद्योग आघाडी 

Aman Samachar

39 वर्षीय स्वातिल ने मुंबईकरों से ब्लड कैंसर के खिलाफ लड़ाई में उनकी मदद करने की अपील की 

Aman Samachar

प्रैक्टिकली ने फेडेना स्कूल ईआरपी का अधिग्रहण, व्यापक एडटेक प्रॉडक्ट सूट वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी

Aman Samachar

कैथौला रियासत के कुंवर यादवेन्द्र बहादुर सिंह को दिल का दौरा पड़ने से निधन

Aman Samachar
error: Content is protected !!