Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे शहर से जिजाऊ की आरती भोसले और मुंब्रा कलवा से ज्योत्सना हांडे ने भरा नामांकन 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे शहर विधानसभा क्षेत्र से जिजाऊ संगठन से आरती भोसले और मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र से जिजाऊ संगठन से ज्योत्सना हांडे [ सालवी ] ने अपनी उम्मीदवारी का नामांकन दाखिल कर दिया है। लोकसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने वाले जिजाऊ संगठन के अध्यक्ष निलेश सांबरे ने राजनीतिक दलों को चिंता में डाल दिया था अब विधानसभा में उम्मेदवार उतारकर एक बार फिर जिजाऊ संगठन चर्चा में आ गयी है।

      भिवंडी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़कर सांबरे ने अपनी शक्ति का अहसास कराया है। अब विधानसभा आम चुनाव 2024 में उनके उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर गए है। मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र से ज्योत्सना के नामांकन और ठाणे शहर से आरती भोसले के नामांकन के समय संगठन की मोनिकाताई सांबरे की उपस्थिति में रैली निकाली गयी। जिजाऊ संगठन शैक्षणिक , सामाजिक , रोजगार जैसे विविध क्षेत्रों में सक्रियता रही है।  जिससे राजनितिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में आ रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान में पालकमंत्री ने विंटेज कार की सवारी का लिया आनंद 

Aman Samachar

लांड्री में लगी आग गंभीर रूप से झुलसे तीन लोग अस्पताल में भर्ती 

Aman Samachar

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के पैनलिस्टों का कहना है कि डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों को गले लगाओ

Aman Samachar

प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में एक दिन महिलाओं के लिए टीकाकरण अभियान

Aman Samachar

 सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2023 के उद्घाटन समारोह कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ

Aman Samachar

विधायक निधि से सिविल अस्पताल को मिली एम्बुलेंस का लोकार्पण

Aman Samachar
error: Content is protected !!