Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अरविन्द पेंडसे के विचारों को लेकर निष्ठावान कार्यकर्ता बनाएगा विचार मंच 

ठाणे [युनिस खान ] अरविंद पेंडसे के विचारों को आम जनता तक ले जाकर भाजपा के निष्ठावन कार्यकर्ता तैयार करने का निर्णय अरविंद पेंडसे विचार मंच ने लिया। मंच के अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में वुडलैंड होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ।इसमें उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कर्मठ नेता व ठाणे जिला संगठन मंत्री रहे स्वर्गीय अरविंद पेंडसे ने 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद से संगठन को सशक्त बनाने में अपना जीवन लगा दिया।
        शर्मा ने कहा कि मैने उनके साथ 7 वर्षों तक रहकर उनकी कार्यपद्धति देखा। उनके विचारों प्रभावित होकर हमने ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में काम किया। आज उनकी कमी हमारे जैसे कार्यकताओं को खल रही है। उनके जैसा कार्य करने वाला कर्मठ कार्यकर्ताओं की आज आवश्यकता है। उनके सामाजिक, राजनीतिक कार्यों से आज की पीढ़ी को परिचित कराने और उनके जैसे कार्यकर्ता निर्माण करने के लिए अरविंद पेंडसे विचार विचार मंच की स्थापना की गई है।
       मंच उनके विचारों के अनुसार कार्यकर्ताओं का संगठन तैयार करने का प्रयास करेगा जिससे भाजपा को निष्ठावान कार्यकर्ता उपलब्ध होंगे। मंच व्याख्यान माला और मार्गदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज के सम्मेलन में मंच के महामंत्री शरद पुरोहित, कोषाध्यक्ष रामाकृष्णन अय्यर , कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व नगर सेविका मृणाल पेंडसे, पवनकुमार शर्मा, के पी मिश्रा, पंकज जैन, सुमन अत्री, डॉ सविता इंदौरिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
       मंच के महामंत्री शरद पुरोहित ने कहा कि पेंडेसे के परिश्रम की दें है जिसके चलते ठाणे व पालघर जिले से 3 विधायक और एक सांसद चुनकर आते रहे हैं। पेंडसे ने तत्कालीन ठाणे संयुक्त जिले के ग्रामीण ,आदिवासी दुर्गम इलाकों कार्यकर्ता निर्माण कर पार्टी का संगठन मजबूत किया। उनके परिश्रम और संगठनात्मक कला के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ता बने और आज वही पार्टी का परचम लहरा रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

एसटीपी टैंक में गिरने से 23 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु 

Aman Samachar

गट विकास अधिकारी की पिटाई करने वाले उपाध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग 

Aman Samachar

कोंकण विभाग में बूस्टर डोज की अधिक खुराक दी गयी , ठाणे जिले में सर्वाधिक 

Aman Samachar

विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे ने अशरफ शानू पठान के आवास पर की मुलाकात 

Aman Samachar

पीएनबी ने ‘अग्निवीरों’ के लिए भारतीय सेना के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर 

Aman Samachar

भिवंडी मनपा में ठेके पर काम करने वाले 88 मजदूरों को तीन माह से वेतन नहीं

Aman Samachar
error: Content is protected !!