Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

फ़िल्म इंडस्ट्री में होने वाली हरेक संघर्ष की कहानी हैं सिनेमा जिंदाबाद

मुंबई [ युनिस खान ] यादव फिल्म्स के बैनर तले निर्मित बॉलीवुड फिल्म सिनेमा ज़िंदाबाद एम एक्स प्लेयर पर रिलीज हो चुकी हैं।जो मुफ़्त में देखा जा सकता हैं। दर्शकों द्वारा फ़िल्म को पसंद भी की जा रहीं हैं। कारण यह फ़िल्म इंडस्ट्री के पर्दे के पीछे की कहानी को दिखाती हैं।फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हर वो कलाकार,निर्माता,निर्देशक,लेखक व अन्य जब पहली बार काम के लिए फिल्मी दुनिया में आता हैं।तो उसे भी संघर्ष से गुजरना पड़ता हैं।
         इसी प्रकार इस फ़िल्म में एक निर्देशक के संघर्ष को केंद्रित कर फिल्माया गया हैं।चूँकि, निर्माता निर्देशक अजय कैलाश यादव एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं।जिन्होंने ग्रेजुएशन पूर्ण कर फिल्मी दुनिया का रुख किया।अजय को कहानी पढ़ने और लिखने का शौक था।इसी जुनून ने इन्हें फिल्मों में सहायक निर्देशक बनाया।कई वर्षों तक सहायक निर्देशक के रूप में काम कियें।निर्देशन की बारीकियों को सीखने समझने के बाद पहली हिंदी फिल्म सिनेमा जिंदाबाद बनाई।जिसमें राजपाल यादव सहित अन्य बॉलीवुड कलाकारों ने अभिनय किया।जो डिजिटली मुफ़्त में उपलब्ध हैं।
       अजय यादव ने फ़िल्म को लेकर बताया कि पर्दे के पीछे की कहानी को कोई दर्शक न देख पाता हैं और न ही समझ पाता हैं।वह हमेशा से एक फ़िल्म देखता हैं।लेकिन,फ़िल्म बनाने से लेकर रिलीज का संघर्ष बहुत ही कठिन परिश्रम का कार्य होता हैं।खास कर जब फ़िल्म इंडस्ट्री में आप नवोदित होते हैं।खुद को साबित करके दर्शकों के दिलों में जगह बनाने तक बहुत मेहनत करनी पड़ती हैं।इसी की कहानी का सिनेमा ज़िंदाबाद,जिसे देखने के बाद दर्शकों को फिल्मी दुनिया के संघर्ष का अनुभव होगा।

संबंधित पोस्ट

अनधिकृत निर्माण , फेरीवाले , हाथगाड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई , सहायक मनपा आयुक्त पर हमला

Aman Samachar

82 विद्यार्थियों को जिला परिषद की ओर से सायकल वितरण किये जाने से विद्यार्थियों में खुशी  

Aman Samachar

उत्तर पूर्व भारत में आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप में पीएनबी ने दी 1791 करोड़ रुपये के ऋणों को मंजूरी

Aman Samachar

स्वच्छ वायु के लिए सभी व्यवस्थाओं में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक- संदीप मालवी 

Aman Samachar

 भारतीय किसानों के लिए एक वार्षिक आउटरीच कार्यक्रम- ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 5वें संस्करण की शुरूआत

Aman Samachar

2021 में अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त सुरज शुक्ला

Aman Samachar
error: Content is protected !!