Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

केएमईएस हाई स्कूल की छात्राओं को किया साईकिल का वितरण 

 भिवंडी [ एम हुसेन ] भिवंडी तालुका के एम ई एस हाई स्कूल वडोली की छात्राओं को राज्य सरकार की ‘ मानव विकास योजना ‘के तहत साईकिल का निःशुल्क वितरण किया गया । इस अवसर पर कोकन मुस्लिम एजुकेशन सोसायटीज़ अकैडमिक काउन्सिल के चेयरमैन इंजीनियर रविश धुरु एवं स्कूल कमेटी के चेयरमैन मुसीब तल्हा फकीह भी उपस्थित थे। आठवीं और नवीं क्लास की कुल 17 छात्राओं  को स्कूल आने और जाने के लिए सुविधा हेतु साईकिल वितरित की गई है। इस अवसर पर इंजीनियर रविश धुरु साहब ने स्कूल कैंपस का अवलोकन किया तथा अध्यापकों से बात चीत की तथा विद्यालय की तरक़्क़ी के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। विद्यलय के मुख्यध्यापक रूफी पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की कारगुजारिओं का विवरण भी प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

उर्दू चैनल मुंबई की इंटर कालजेट अंताक्षरी स्पर्धा में रईस जूनियर कालेज को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar

जिले में घनकचरा प्रकल्प लगाने वाली काल्हेर पहली ग्रामपंचायत

Aman Samachar

भिवंडी रज़ा अकादमी की ओर से प्रतीकात्मक जुलुस निकाल कर मनाया ईद ए मीलादुन्नबी का त्यौहार

Aman Samachar

वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड ने दीपक राठी को ग्रुप के मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया

Aman Samachar

फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने युवाओं में जागरूकता लाने की शुरुआत की

Aman Samachar

मोमिन वेलफेयर सोसायटी द्वारा नेत्र हीन छात्र मोमिन माज़ का किया गया सत्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!