Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

राजकुमार पटेल अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

प्रतापगढ़ [ सुरेश महाराज ]  समाजसेवी राजकुमार पटेल को अपना दल (एस) का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है। राजकुमार पटेल किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और जिले में समाज के सभी वर्गों के बीच अपने कुशल व्यहवार के चलते लोकप्रिय है। वे पिछले कई वर्षों से अपना दल (एस) से जुड़कर कार्यकर्ता को जोड़ने, बूथ स्तर पर अपना दल (एस) को मजबूत करने और राजनीतिक जमीन को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं।
         अपना दल (एस) के प्रति निष्ठा, मेहनत, लग्न को देखते हुए प्रदेश इकाई ने राजकुमार पटेल को प्रतापगढ़ जिले की कमान सौंपी है। इस नियुक्ति पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल ने अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजकुमार पाल और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपना दल (एस) ने मुझे इस पद की जिम्मेदारी देकर विश्वास जताया है। उन्हेंने कहा कि बोधिसत्व डाक्टर सोनेलाल पटेल की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराने और जिले में बूथ स्तर पर अपना दल (एस) को मजबूत करने का काम तेज किया जाएगा।
       राजकुमार पटेल की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए ग्राम सभा टिकरी प्रधान प्रतिनिधि और समाजसेवी चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि राजकुमार पटेल ने पार्टी के लिए मेहनत की है समाज में मजबूत पकड़ है। जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल के नेतृत्व में जिले में अपना दल (एस) को मजबूती मिलेगी। प्रधान प्रतिनिधि चंद्रशेखर पटेल ने राजकुमार पटेल को जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर बधाई दी है। राजकुमार पटेल को जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर जिला पंचायत सदस्य प्रमोद पटेल, प्रदीप पाल, सहित भारी संख्या में लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

संबंधित पोस्ट

कमिंस इंडिया ने भारत की कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री को विद्युत प्रदान करने के 60 साल पूरे होने का मनाया जश्न

Aman Samachar

ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को बहाली की मांग को लेकर भाजपा ने किया चक्काजाम आन्दोलन 

Aman Samachar

कांच में काली फिल्म लगे 400 वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत सरकार को ₹ 2054 करोड़ का रिकॉर्ड लाभांश दिया

Aman Samachar

ठाणे ग्रामीण पुलिस मुख्यालय विकसित करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट पेश करें – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

अवैध रेती उत्खनन करने वाले 80 लाख रूपये के उपकरण जिला प्रशासन ने किया नष्ट 

Aman Samachar
error: Content is protected !!