Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एचएससी बोर्ड परीक्षा में नेत्रहीन छात्र की शानदार सफलता पर किया गया सत्कार 

ठाणे ( युनिस खान ) बारहवीं बोर्ड परीक्षा के आनलाइन घोषित नतीजों में केएमईएस जूनियर कॉलेज,भिवंडी के 12वीं कॉमर्स के छात्र मोमिन माज़ मोहम्मद शरीफ ने 84.33% अंक प्राप्त कर अपने कालेज और शहर का नाम रोशन किया। वह पूरी तरह नेत्रहीन है। उसने अपने माता-पिता के सपनों को भी साकार किया।
       मोमिन माज़ मोहम्मद शरीफ की प्रारंभिक शिक्षा हैप्पी होम फॉर ब्लाइंड स्टूडेंट्स,वर्ली, मुंबई से हुई। इसके बाद उन्होंने नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड स्टूडेंट्स मुलुंड से 10वीं की परीक्षा में 86% अंक हासिल करके केएमईएस जूनियर कालेज,भिवंडी के कामर्स विभाग में एडमिशन लिया। इस वर्ष के एच एस सी परीक्षा में 84.33% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता प्राप्त की।
       इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन सोसायटी के कान्फ्रेंस हाल में आयोजित किया गया। जिसमें विशेष रूप से प्रख्यात शिक्षाविद और मुम्बई के पूर्व विधायक प्रिन्सिपल सुहैल लोखंडवाला एवं उर्दू दैनिक हिंदुस्तान के प्रधान संपादक सरफराज आरजू सम्लित होकर सफल छात्र को प्रोत्साहित किया, गुलदस्ता, उपहार एवं ग्यारह हजार रुपए का चेक भेंट किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सोसायटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट यासीन मोमिन,कोषाध्यक्ष फहद बुबेरे,स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन दानिश मदू,सोसायटी के अन्य सदस्यगण,प्रिंसिपल वलिद बुबेरे तथा शिक्षक उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा रिटेल मीयादी जमाराशियों पर ब्याज़ दरों में बढ़ोत्तरी

Aman Samachar

सांसद नरेश म्हस्के, विधायक जितेंद्र आव्हाड जिलाधिकारी से मिलकर मानसून की स्थिति की समीक्षा की

Aman Samachar

थाना माहेश्वरी मंडल द्वारा रामदेव जी का जम्मा उत्सव भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न

Aman Samachar

मनपा ने जमीन उपलब्ध कराया तो भिवंडी में म्हाडा बनायेगी 20 हजार घर – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

यूपीएससी प्रतिस्पर्धा में राज्य की प्रथम डा कश्मीरा संखे का मनपा आयुक्त ने किया स्वागत

Aman Samachar

मुख्य आरोपी ओसामा के खुलासे के बाद भी आरोपी फरार ,मृतक की पत्नी का सवाल

Aman Samachar
error: Content is protected !!