Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर की अतिधोखादायक इमारतों को तत्काल खाली कर तोड़ने , मानसून में अप्रिय घटना रोकने के लिए तैयार रहने कर मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

ठाणे [ युनिस खान ] मानसून के मद्देनजर शहर की अतिधोखादायक इमारतें अनधिकृत होर्डिंग , बैनर तत्काल निष्कासित करने का आदेश मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने संबंधित अधिकारीयों को दिया है। उन्होंने बरसात में भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों में रहने वाले नागरिकों को  संक्रमण शिबिर बनाकर स्थानांतरित करने का निर्देश सभी सहायक आयुक्तों को दिया है।                     शहर में मानसून के दौरान आपातकालील स्थिति को टालने के उद्देश्य से मनपा आयुक्त डा शर्मा ने प्रभाग समिति स्तर पर धोखादायक , अतिधोखादायक इमारत , नाला सफाई , भूस्खलन होने वाले स्थानों , बरसात संबंधी अन्य मुद्दों पर बैठक आयोजित कर समीक्षा  की।  इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाड़े , उपयुक्त संदीप मालवी , अशोक बुरपुल्ले , मनीष जोशी आदि उपस्थित थे। प्रभाग समिति स्तर पर अतिधोखादायक इमारतों के बारे में की गयी कार्रवाई की जानकारी लेते हुए बची अतिधोखादायक इमारतों को तत्काल खाली कराके के तोड़ने का आदेश मनपा आयुक्त डा शर्मा ने दिया। उन्होंने सभी सहायक आयुक्तों  को बरसात में भी सभी इमारतों का निरिक्षण कर जन व धन हानि रोकने के लिए ध्यान देने का निर्देश दिया है। ठाणे मनपा क्षेत्र के मुंब्रा , कलवा , माजीवाडा , मानपाडा जैसे भूस्खलन वाले स्थानों में रहने वाले नागरिकों को भूस्खलन होने पर तत्काल स्थानांतरित करने के लिए संक्रमण शिबिर तैयार करने का आदेश दिया है। उन्होंने अनधिकृत होर्डिंग , बैनर हटाने का आदेश देते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण कम हुआ है फिर भी मानसून के दौरान वर्षाजन्य रोग न फैले इसके लिए समय समय पर दवाओं का छिडकाव व अन्य प्रतिबंधक उपाय किये जाएँ ।उन्होंने मानसून से दौरान सभी प्रभाग समिति क्षेत्र में आपादा प्रबंधन कक्ष तैयार रखने , स्थानीय पदाधिकारियों , नगर सेवकों व नागरिकों को सूचना देने  निर्देश देते हुए अतिवृष्टि के मद्देनजर योग्य सावधानी बरतने के साथ संपूर्ण   यंत्रणा सुसज्ज रखने का निर्देश दिया है।

संबंधित पोस्ट

देर रात इमारत निर्माण कार्य चलने से आस पास की इमारत में रहने वाले नागरिक परेशान

Aman Samachar

वॉकहार्ट हॉस्पिटल ने विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता के लिए मुंबई की बेस्ट के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाई गई महाशिवरात्रि

Aman Samachar

भाजपा की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान ने छात्रों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने गांधी जयंती के मौके पर आयोजित की फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0

Aman Samachar

नफरत का मुकाबला मोहब्बत और सहनशीलता से ही किया जाए –  तारिक़ अनवर

Aman Samachar
error: Content is protected !!