Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अधर में लटके एस आर ए प्रकल्प को गृहनिर्माण मंत्री ने शीघ्र शुरू कराने के साथ बकाया किराया दिलाया 

ठाणे [ युनिस खान ] अधर में लटके एसआरए योजना के दो प्रकल्पों को शुरू करने के गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड के निर्देश से निवासियों को घर मिलने का मार्ग साफ  हो गया है। राकांपा शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे के प्रयासों से दोनों एस आर ए प्रकल्प शीघ्र शुरू होने वाले है।  निवासियों को मंत्री के हाथो बकाये किराये का चेक वितरित किया जिससे लोगों ने ख़ुशी व्यक्त किया है।
               ठाणे के खोपट की ब्रम्हदेव सोसायटी व माजीवाडा के अशोक नगर की झोपड़पट्टी पुनर्विकास योजना योजना का विकास कार्य किया जाने वाला है। दोनों एस आर ए योजना के प्रकल्प अधर में लटके थे। माजीवाडा में रहने वाले 450 परिवार  खोपट के 45 परिवार योजना में शामिल हैं। कुछ   दिनों से दोनों परियोजनाओं का कार्य रुका हुआ था और बिल्डर से उन्हें किराया भी नहीं मिल रहा था। दोनों प्रकल्प के निवासियों ने अपनी समस्या को लेकर राकांपा शहर अध्यक्ष परांजपे से मिलकर मदद की गुहार लगाया था। परांजपे ने गृहनिर्माण मंत्री डा आव्हाड ने बात कर बिल्डर व निवासियों की संयुक्त बैठक कराया।  बैठक में उक्त प्रकल्प शीघ्र शुरू करने की सहमती हुई और मंत्री डा. आव्हाड ने निर्देश पर बकाये किराये का बिल्डर ने चेक दिया।  प्रकल्प पूरा कराने की जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता नितिन पवार व राजकुमार पवार को दी गयी है। निवासियों को किराये का चेक वितरित करते समय मंत्री डा. आव्हाड ने कहा कि ठाणे के अनेक एस आर ए प्रकल्प रुका होने की जानकारी सामने आई है। खोपट की ब्रम्हदेव गृहनिर्माण संस्था व माजीवाडा के सम्राट अशोक नगर के तथागत व समभाव   गृहनिर्माण संस्था के निवासियों ने की समस्या सुलझाने के लिए परांजपे प्रयास किया। जिससे आज दोनों इलाके के निवासियों की समस्या का हल निकल गया है। शीघ्र प्रकल्प शुरू कर लोगों के हक़ का घर उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिए  निर्माण कार्य पूरा करने व किराये का समय पर भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। राकांपा शहर अध्यक्ष परांजपे ने कहा है कि डा. आव्हाड को गृहनिर्माण मंत्री पद मिलने के बाद  शहर के अधर में पड़े विकास प्रकल्प को पूरा कराने का निर्णय लिया था। गरीब परिवारों को घर मुहैया कराने के लिए बिल्डर व निवासियों की बैठक कराके समस्याएँ सुलझाने का कार्य शुरू किया है। अधर में लटके सभी प्रकल्पों को गति देकर लाभार्थियों को घर दिलाने का कार्य किया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

वाकहार्ट अस्पताल मुंबई सेन्ट्रल के डाक्टर्स , नर्सेस व वार्ड ब्वाय ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा कार्यक्रम शामिल

Aman Samachar

रमजान में मुंब्रा कौसा में जलापूर्ति खंडित न कर अतिरिक्त पानी होगा उपलब्ध 

Aman Samachar

डॉ अबुतालिब अंसारी की पुस्तक”ग़िज़ाई राज़ का हृदय रोग तज्ञ डॉ अनवारुलहुदा के हाथो विमोचन

Aman Samachar

केएल डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 3,650 छात्रों ने प्राप्‍त की स्नातक, स्नातकोत्तर व डॉक्टरेट की उपाधि  

Aman Samachar

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की ओर से स्व एस एम शुक्ला लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित 

Aman Samachar

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के पुतले का केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री के हाथों अनावरण

Aman Samachar
error: Content is protected !!