Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सुफ़ी मंसूरुल हसन शाह के उर्स में हज़ारों श्रद्धालुओं की शिरकत, मांगी अमन-ओ-सलामती की दुआएं

मुंबई ( युनिस खान ) भांडुप के खिंडीपाड़ा इलाक़े में स्थित दरगाह क़ुतुबुल औलिया हज़रत ख़्वाजा सुफ़ी मंसूरुल हसन शाह अबुल उलाई जहांगिरी रहमतुल्लाह अलैह का 30वां सालाना उर्स इस साल भी अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस उर्स में देश भर से हज़ारों श्रद्धालु शामिल हुए।
        उर्स के दौरान खिंडीपाड़ा की गलियां सज उठीं और रात में रोशनी से सरोबार माहौल ने रूहानियत में और इज़ाफा कर दिया। ख़ानक़ाह महफ़िल मन्सूरी में ख़लीफ़ा मन्सूर मियां, हज़रत सुफ़ी अब्दुल नईम अता हसन शाह साहब की सरपरस्ती में दरूद-ओ-सलाम, कुरआन की तिलावत, ज़िक्र व अज़्कार, कुल शरीफ, लंगर और महफ़िल-ए-समा का आयोजन किया गया। हज़रत सुफ़ी अब्दुल नईम अता हसन शाह साहब ने इस मौके पर तसव्वुफ़ के ज़रिए इंसान और परमात्मा के रिश्ते को मजबूत करने का पैग़ाम दिया और कुल शरीफ के बाद देश और राज्य की अमन-ओ-सलामती के लिए दुआ की गई।
     इस मौके पर नईम मियां के साहबज़ादे हाफ़िज़ सुलतान सलाहुद्दीन ख़ान, नूरुद्दीन ख़ान और मुईनुद्दीन ख़ान भी मौजूद रहे। वहीं, सांसद संजय दिना पाटील, विधायक अशोक पाटील, पूर्व नगरसेवक सुरेश कोपरकर सहित कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी हाज़िरी लगाकर अपनी अकीदत पेश की।

संबंधित पोस्ट

ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज में मदर डे कार्यक्रम

Aman Samachar

 म्युकोरमायकोसिस बीमारी के उपचार के लिए कलवा अस्पताल में अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर शुरू करना का निर्णय

Aman Samachar

साइबर सुरक्षा क्षमताओं को सशक्त करने के लिए सिडबी ने सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

महिला अत्याचार के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर राकांपा ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान 

Aman Samachar

चोरी की मोटरसाइकिल विक्री करने आये दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Aman Samachar

 हार्टफुलनेस और एआईसीटीई द्वारा पथप्रदर्शक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Aman Samachar
error: Content is protected !!