Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

निर्देशक जितेंद्र जैश बॉलीवुड फिल्म एजुकेशन दी टेरर का द्वितीय शेड्यूल बिहार और मुम्बई में करेंगे बहुत जल्द

पटना (बिहार) [ अमन न्यूज नेटवर्क ] विश्वा सिने प्रोडक्शन के बैनर तले निर्देशक जितेंद्र जैश बॉलीवुड फ़िल्म एजुकेशन दी टेरर का द्वितीय शेड्यूल बहुत जल्द बिहार और मुम्बई के लॉकेशन में करेंगे।उन्होंने बताया कि संभवतः विजयदशमी के उपरांत शूटिंग की जाएगी।यह फ़िल्म शिक्षा माफिया पर आधारित हैं।जिसमें खास कर बिहार के शिक्षा जगत में विस्तारित भ्रष्ट व्यवस्था को उजागर किया गया हैं।यूँ तो बिहार की खास पहचान आइएएस और आईपीएस के लिए हैं।लेकिन,यहाँ के शिक्षा व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार भी किसी से छिपा नहीं हैं।इसी गंभीर मुद्दे को निर्देशक जितेंद्र जैश ने फ़िल्म का रूप देने का प्रयास किया हैं।जो पूर्णतः सत्य घटनाओं से प्रेरित व आधारित हैं।
           निर्देशक जितेंद्र जैश के अनुसार यह न सिर्फ मनोरंजन बल्कि इस फ़िल्म से लोगों को सबक भी मिलेगा।साथ ही एक विशेष मुद्दा सबके सामने होगा।इस फ़िल्म में बॉलीवुड के कई लोकप्रिय चर्चित व अनुभवी कलाकार अभिनय करते नजर आयेंगे।अगर फ़िल्म के शूटिंग की बात करें तो पहले शेड्यूल में ही नब्बे फीसदी तक अनुमानित फिल्मांकन किया जा चुका हैं।जबकि,दूसरें शेड्यूल में मात्र सप्ताह भर की शूटिंग की जाएगी।इस फ़िल्म के प्रमुख कलाकार विक्की शान,रज़ा मुराद,अली खान,अनिल नागराय, शादाब रहबर खान,श्रवण कुमार,शिखा पूजा,नीतू पंचौरी, सुभम शाह,धर्मेंद्र धरम, संजय सारथी,जितेंद्र बिहारी,पिंकी सिंह,रूपा सिंह,सकील खान,स्वीटी वर्मा,राधा पटेल व अन्य हैं।मिली जानकारी के अनुसार फ़िल्म अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में रिलीज की जाएगी।इस फ़िल्म के निर्माता विक्की विश्वकर्मा व श्रवण कुमार,निर्देशक व कोरियोग्राफर जितेंद्र जैश, लेखक ब्रजेश पाठक,प्रोडक्शन मैनेजर विमलेश कुमार और प्रचारक कुमार युडी हैं।

संबंधित पोस्ट

एसर ने बैक्‍टीरिया से मुक्‍त स्‍वस्‍थ वातावरण के लिए लॉन्‍च किया ओज़ोन एंटीबैक्‍टीरियल सैनेटाइज़र  

Aman Samachar

 गणेश इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स का लक्ष्य पश्चिम बंगाल का फिर से औद्योगिकीकरण 

Aman Samachar

शहर की पुरानी व जर्जर इमारतों के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए महापौर ने किया सरकार अभिनन्दन 

Aman Samachar

 मुंबई की सेस बिल्डिंग के निवासियों को भी दोगुना क्षेत्र का फल का फ्लैट दिया जाय –  रईस शेख 

Aman Samachar

ठाणे के उन्नति गार्डन में शुक्रवार से मालवणी महोत्सव – सीताराम राणे 

Aman Samachar

स्पीचबॉट के साथ ग्राहक की कॉल को कभी मिस न करने का रिलायंस जनरल इंश्योरेंस का वादा

Aman Samachar
error: Content is protected !!