Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोग्रीन रेवलूशन मुहिम के तहत कामगार हॉस्पिटल में वृक्षारोपण

ठाणे ( युनिस खान ) पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गोग्रीन रेवलूशन मुहिम के तहत आज इंडो काउंट फाउंडेशन एवं कामगार हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 60 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से शीशम, जामुन और करंज जैसे पर्यावरण हितैषी पौधे शामिल थे।
           संस्था के संस्थापक एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में कामगार हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. मुगलिकर , इंडो काउंट फाउंडेशन से कुमुद गोस्वामी (सीनियर जी.एम. – मार्केटिंग) और समीर भीवापुरकर (सीनियर जी.एम. – एच.आर. एंड एडमिन) की विशेष उपस्थिति रही। इस प्रेरणादायी अभियान में गोग्रीनरेवलूशन टीम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टीम के प्रमुख सदस्य लक्ष्मी मौर्या, एडवोकेट शिक्षा संस्कार, रणजीत सिंह, गोपाल ठाकुर, आशीष सिंह, सूरज राजभर, सोनू मल्लाह और हर्ष सिंह आदि का विशेष योगदान रहा। सभी सदस्यों ने केवल पौधारोपण ही नहीं किया, बल्कि पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं ली। यह आयोजन पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और आने वाली पीढ़ियों को एक हरा-भरा भविष्य देने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

30 वर्ष पुरानी इमारतों का स्ट्रक्चरल आडिट करके 31 दिसंबर तक प्रमाणपत्र पेश करने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

Aman Samachar

रेनो इंडिया द्वारा निर्मित वाहनों की संख्‍या 10,00,000 पहुंची

Aman Samachar

कल हमारे एनकाउंटर का पुलिस को आदेश दे सकते हैं मुख्यमंत्री  – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

अतिधोखादायक ओमशिव जगदंबा अपार्टमेंट के रहिवासियों की जान खतरे में

Aman Samachar

लोक अदालत में ₹704 करोड़ के मामलों का हुआ निपटारा 

Aman Samachar

जी.एम.मोमिन वीमेंस कॉलेज में  “उड़ान-विस्तार की उड़ान” का ऑनलाइन सफल आयोजन

Aman Samachar
error: Content is protected !!