Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दस करोड़ रूपये खर्च कर बने शहर के 28 अर्बन रेस्ट रूम शुरू करने की मांग को लेकर भाजपा महिला आघाडी ने किया आन्दोलन

ठाणे [ युनिस खान ] महिलाओं की सुविधा के लिए मनपा ने 10 करोड़ रूपये खर्चकर अर्बन रेस्ट रूम बनाया है। देखरेख व सुरक्षा के लिए ठेकेदार नियुक्त नहीं करने से अधिकांश रेस्ट रूम बंद हैं। शहर में रेस्ट रूम को खोलने की मांग को लेकर भाजपा महिला जिला अध्यक्ष व नगर सेविका मृणाल पेंडसे ने आन्दोलन कर उनकी मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लेने लेने पर तीव्र आन्दोलन करने  संकेत दिया है।

                       नगर सेविका पेंडसे ने कहा है कि मनपा ने शहर में महिलाओं की सुविधा के लिए 28 अर्बन रेस्ट रूम बनाया है। इसमें मात्र 7 रेस्ट रूम शुरू है जबकि 21 रेस्ट रूम बंद हैं। महिलाओं के वाश कम रेस्ट रूम में बायो डायजेस्टिव पद्धति से प्रसाधन गृह , चेंजिंग कम फीडिंग रूम ,सैनिटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन , सेनिटरी नेपकिन इन्सेनरेटर एवं एटीएम सेंटर की सुविधा देने का नियोजन किया गया था। प्रशासन के उपेक्षापूर्ण रवैये के चलते योजना पूरी नहीं हो सकी। नगर सेविका पेंडसे ने कहा है कि ठाणे मनपा अपनी निधि से बनाये 16 में 14 रेस्ट रूम पिछले वर्ष से बंद हैं। स्मार्ट सिटी की निधि से बने 12 रेस्ट रूम में 7 रेस्ट रूम में अभी ताला लगा है। इन दोनों कामों पर करीब 10 लाख रूपये खर्च हुए है जिसका महिलाओं को उपयोग की सुविधा नहीं मिल रही है। मनपा की उपेक्षापूर्ण रवैये के खिलाफ भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने आज पेंडसे की अध्यक्षता में घोडबंदर रोड इलाके के मानपाडा के अर्बन रेस्ट रूम के सामने आन्दोलन किया।  भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में स्वप्नाली सालवी ,स्नेह शिंदे ,माधुरी मेटागे ,तृप्ति पाटील ,सुनीता पवार , जयश्री सोलंकी , राधा   शर्मा ,अपर्णा झोडगे ,मत्स्यगंधा पवार ,शिल्पा जित्ता ,वीणा लाड ,राधिका ताटे , मोनिका पाहुजा वर्षा सुर्वे , पूजा गंद्रे समेत अनेक महिला कार्यकर्ता शामिल थी। आन्दोलन कर रही महिलाऐं मनपा में भ्रष्टाचार रुकना चाहिए रेस्ट रूम शुरू होना चाहिए जैसे नारे लगा रही थी।  नगर सेविका पेंडसे ने कहा कि रेस्ट रूम के आसपास भिखारियों व गर्दुल्लों का अड्डा बना हुआ है। कहीं  बेंच ,सीसीटीवी कैमरे , जाली चोरी हो गए है। करोडो रूपये करा बने अर्बन रेस्ट रूम का लाभ महिला को नहीं मिल रहा है। इसके लिए जिम्मेदार मनपा अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग नगर सेविका पेंडसे ने किया है।

संबंधित पोस्ट

राकांपा की ओर से गरीब व जरूरतमंद लोगों को छत्रियां वितरित 

Aman Samachar

एक महिला को अपने 50वें जन्मदिन पर मिला नए जीवन का तोहफा

Aman Samachar

नवजात बच्ची को डेढ़ लाख रूपये में बेचने वाले माता पिता समेत छः गिरफ्तार

Aman Samachar

गंगासागर पुत्र एसोसिएशन के स्नेह मिलन में दिखी समाज बंधुओं की एकता

Aman Samachar

श्री हनुमान मंदिर में इंटर लॉकिंग, परिपथ और धर्मशाला का होगा निर्माण

Aman Samachar

शिवसेना में रहकर एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनते तो पूरे ठाणे में दिवाली मनाई जाती – संजय घडीगांवकर

Aman Samachar
error: Content is protected !!