Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

हल्की बारिश में पानी भरने से मानसून में दिवा के जलमग्न होने की आशंका – ज्योति पाटिल

ठाणे ( युनिस खान ) हल्की बारिश के दौरान जल जमाव की घटना से दिवावासी स्तब्ध हैं। दिवा में नालों की उचित सफाई न होने से दिवावासी परेशान हैं। शिवसेना यूबीटी महिला शहर अध्यक्ष ज्योति पाटिल ने चिंता जताई है कि भारी बारिश के दौरान दिवा जलमग्न हो सकता है।

      शुक्रवार को हुई बारिश में दिवा में दिवा-अगासन की मुख्य सड़क फिर से जलमग्न हो गई। सड़क के पास की दुकानों में करीब एक फुट तक पानी जमा होने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिवा शहर में नालों की उचित सफाई न होने से जल निकासी में बाधा आ रही है। आधे दिन की बारिश के बाद दिवा में सड़कें जलमग्न हो रही हैं तो शिवसेना ठाकरे गुट की महिला शहर अध्यक्ष की ज्योति पाटिल ने आशंका जताई है कि आगामी मानसून में भारी बारिश के बाद दिवा शहर जलमग्न हो सकता है। इस संबंध में ज्योति पाटिल ने मनपा आयुक्त से एक बार फिर दिवा शहर में नाला सफाई की समीक्षा करने का अनुरोध किया है। ज्योति पाटिल ने इस ओर ध्यान आकर्षित किया है कि दिवा शहर में प्राकृतिक नालों के अवरुद्ध होने के कारण पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है। उन्होंने मुख्य मार्ग दिवा अगासन पर भारी मात्रा में पानी जमा होने के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न होने की ओर ध्यान आकर्षित किया है। ज्योति पाटिल ने कहा है कि मनपा को इस बात पर ध्यान देने की आवश्यकता है कि आखिर पानी की निकासी में क्या बाधा आ रही है, क्योंकि ग्लोबल स्कूल और सिद्धिविनायक गेट के बीच दिवा अगासन मार्ग पर पानी जमा हो रहा है।

संबंधित पोस्ट

उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण की राज्य स्तरीय जागरूकता बैठक संपन्न

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान द्वारा पक्षियों व प्राणियों को पानी पिलाने का शुरू किया गया उपक्रम

Aman Samachar

संपत्ति कर समस्या सुलझाने के लिए सभी प्रभाग समिति कार्यालय में प्रति शनिवार को कर अदालत

Aman Samachar

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन के लिए प्रतिदिन राम जानकी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग 

Aman Samachar

भिवंडी के रईस हाई स्कूल में पूर्व अध्यापकों का किया गया सत्कार 

Aman Samachar

Aman Samachar
error: Content is protected !!