Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

हम सिर्फ विकास की बात और विकास की राजनीति करते हैं – डा जितेंद्र आव्हाड

ठाणे [ युनिस खान  ] खारेगांव रेलवे क्रासिंग पर उड़ान पुल बनाने के लिए राकांपा प्रमुख शरद पवार ने तत्कालीन सांसद आनंद परांजपे के साथ तत्कालीन रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर मांग की थी। उक्त उड़ानपुल के लिए मनपा आयुक्त रहे  आर ए राजीव, असीम गुप्ता और संजीव जायसवाल के जरिए निधि जुटायी गयी है। हम इस पुल के साथ कलवा खाड़ी पर तीसरे पुल के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम विकास के अलावा कोई और राजनीति नहीं कर रहे हैं। इस आशय का उदगार राज्य के गृहनिर्माण मंत्री व स्थानीय विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड ने व्यक्त किया।
             गृहनिर्माण मंत्री डा आव्हाड ने खारीगांव में रेलवे क्रॉसिंग पर बने उडान पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे, पूर्व महापौर मनोहर साल्वी, मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान , नगर सेवक मिलिंद पाटिल, प्रमिलताई केनी, कलवा प्रभाग समिति अध्यक्ष वर्षा मोरे, अपर्णा साल्वी, महेश साल्वी, प्रकाश बर्डे , जितेंद्र पाटिल, महिला कार्यकारी अध्यक्ष सुरेखाताई पाटिल, राकांपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस पुल की स्वीकृति तत्कालीन मनपा आयुक्त राजीव के कार्यकाल में हुई और असीम गुप्ता के कार्यकाल में इस पुल के निर्माण की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद वास्तव में काम शुरू हुआ था।  उसके बाद रेलवे क्षेत्र में पुल का खर्च रेलवे को वहन करना था। तब सांसद आनंद परांजपे थे और मल्लिकार्जुन खड़गे रेल मंत्री थे। आनंद परांजपे के साथ शरद पवार ने खड़गे से मुलाकात की और रेलवे से मंजूरी ली। जमीन मफतलाल की होने के कारण मफतलाल कंपनी ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि जमीन के लिए अदालत में 39 करोड़ रुपये का भुगतान  तत्कालीन आयुक्त संजीव जायसवाल ने कराया और अंतिम मंजूरी मिल गई।
            अब पुल बनकर तैयार हो गया है। हम इसके उद्घाटन के बारे में बहस नहीं करना चाहते हैं।  लेकिन, मेरा कहना है कि इस पुल के साथ हम कलवा खाड़ी पर बने तीसरे पुल के पीछे कड़ी मेहनत कर रहे हैं।  विधायक बनने के बाद कलवा के विकास के लिए यह सब किया है।  हम इसका श्रेय नहीं लेना चाहते लेकिन, विकास कार्यों में दखल न देने के लिए मैं अभिभावक मंत्री एकनाथ शिंदे को धन्यवाद देना चाहता हूं। आज इस पुल के बनने से पूर्व-पश्चिम का विकास होगा।  इस पुल के पूर्व दिशा में अभी कुछ काम होना बाकी है। इसके बाद इसका उद्घाटन किया जाएगा। हम मफतलाल की पूरी जमीन को खरीद कर विकसित करने का भी प्रयास कर रहे हैं।  अगर यह विकास होता है तो यहां देश की सबसे बड़ी 39,000 घरों की आवासीय परियोजना स्थापित की जाएगी। इस पुल का उद्घाटन राकांपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जल संसाधन मंत्री जयंत पाटील करें ऐसा हम चाहते हैं। इसके लिए हमने ठाणे मनपा को पत्र भी दिया है।

संबंधित पोस्ट

एसजेवीएन ने गुजरात में 100 मेगावाट की सोलर परियोजना हासिल की 

Aman Samachar

हीरानंदानी परिसर की टंकी से दुसरे क्षेत्र को पानी देने के निर्णय पर स्थाई समिति ने लगायी रोक

Aman Samachar

उपवन तालाब के बनारस घाट पर मंत्रोचार के बीच की गयी गंगा आरती 

Aman Samachar

कोरोना महामारी मृतक के वारिसों को आश्रय अनुदान के लिए समिति गठित

Aman Samachar

सॉलिडैरीडैड एशिया का भारतीय चाय एसोसिएशन के साथ अंतर्राष्ट्रीय लघुचाय उत्पादक सम्मेलन कोलकाता में

Aman Samachar

फैमिली केयर हॉस्पिटल्स लिमिटेड का राइट्स इश्यू 07 फरवरी, 2023 को बंद होगा

Aman Samachar
error: Content is protected !!