Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कंटेनर कार्यालय स्थापित करने के मुद्दे पर राजनितिक दलों में सीतयुद्ध शुरू 

ठाणे [ युनिस खान ] आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शहर के फुटपाथ और सड़क किनारे कंटेनर कार्यालय और होर्डिंग को लेकर राजनितिक दलों में नूराकुस्ती शुरू हो गयी है। राज्य सरकार की सत्ता में बैठी शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट ने कंटेनर कार्यालय शुरू किया है। भाजपा विधायक संजय केलकर ने मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर से मिलकर कंटेनर कार्यालय हटाने की मांग की है। इसी तरह की मांग शिवसेना युबीटी के उप जिला प्रमुख संजय घाडीगावकर ने उठाई है। इस तरह ठाणे में कंटेनर कार्यालय को लेकर राजनीतिक दलों में शीत युद्ध शुरू हो गया है।

        ठाणे लोकसभा सीट को लेकर शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट और सहयोगी दल भाजपा के बीच रस्साकशी चल रही है। वहीं अब शहर में शिवसेना द्वारा कंटेनर शाखाओं को लेकर दोनों सहयोगी दलों के बीच नया विवाद छिड़ गया है। भाजपा ने मनपा की जगह हड़पने के लिए अवैध कंटेनर शाखा स्थापित करने का आरोप लगाते हुए मनपा आयुक्त से इसे तत्काल हटाने की मांग की है। दूसरी ओर शिवसेना शिंदे गुट का कहना है कि नागरिकों की समस्याओं को हल करने के लिए स्थापित कंटेनर शाखाओं के माध्यम से कोई अवैध निर्माण नहीं किया गया है।  जिन कंटेनर शाखाओं का नागरिक विरोध करेंगे उन्हें हटा दिया जाएगा।

      शिवसेना में विभाजन के बाद शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट ने शहर के कई जगहों पर कंटेनर शाखाएं स्थापित की है। विपक्षी दल ने सड़कों और फुटपाथों को अवरुद्ध करके कंटेनर शाखाएं स्थापित करने के लिए इसकी आलोचना की। भाजपा विधायक संजय केलकर ने मंगलवार को ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर से मुलाकात की। चर्चा के दौरान उन्होंने आरोप लगाया मनपा की जगह हड़प कर कंटेनर शाखा स्थापित की गई है। मनपा ने भी इस स्थान पर अपना बोर्ड लगाकर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी थी। विधायक केलकर ने बताया कि 24 जनवरी को यहां एक बड़ा कंटेनर रखा गया था और 27 जनवरी को उस कंटेनर पर झंडा और बोर्ड लगाया गया। उन्होंने यह सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि इस कंटेनर को तुरंत हटाया जाए, नहीं तो इसके बगल में दो प्रतीकात्मक कार्यालय बनाए जाएंगे। शिवसेना यूबीटी के घाडीगावकर ने कहा है कि पूरे शहर को होर्डिंग से पाटकर शिंदे गुट अपना प्रचार कर रहा है। यही नहीं फुटपाथ पर कंटेनर शाखा स्थापित की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

Aman Samachar

श्री हनुमान मंदिर में इंटर लॉकिंग, परिपथ और धर्मशाला का होगा निर्माण

Aman Samachar

रेलवे लाईन के किनारे रहने वाले लाखो परिवारों को विस्थपित नहीं करने देंगे – डा जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar

ग्रामपंचायत स्वयंपूर्ण होने से राज्य के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है –  पालकमंत्री 

Aman Samachar

एसजेवीएन ने सोनू शर्मा द्वारा प्रेरणात्‍मक वार्ता का किया आयोजन 

Aman Samachar

डॉ विनय का नाम आईईए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज, मुकेश के सौ गाने किए प्रस्तुत

Aman Samachar
error: Content is protected !!