Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वाईसीएमओयू अध्ययन केंद्र में एम .ए. के छात्रों के लिए नेट, सेट और पीएचडी मार्गदर्शन 

 ठाणे ( युनिस खान ) यशवंतराव चौहान महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित केएमई सोसायटीज जी. एम.मोमिन वीमेंस कालेज अध्ययन केंद्र में एम. ए.(उर्दू) भिवंडी के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET), राज्य पात्रता परीक्षा (SET), और पीएचडी (Ph.D.) के महत्व, वर्तमान स्थिति में उनकी आवश्यकता और कैरियर के अवसर आदि के संबंध में मार्गदर्शन व्याख्यान का आयोजन किया गया।
        स्टडी सेंटर के संयोजक अब्दुल अजीज अंसारी ने मार्गदर्शन व्याख्यान की आवश्यकता और उद्देश्य पर प्रकाश डाला और मुख्य वक्ता करियर काउंसलर फहीम अब्दुल बारी मोमिन का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। मोमिन फहीम अहमद अब्दुल बारी मोमिन ने उक्त परीक्षाओं के पैटर्न, प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, तैयारी कैसे करें, भविष्य में  कैरियर के अवसरों आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उपस्थित विद्यार्थियों ने अपनी रुचि दिखाई तथा इस संबंध में कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिसका विशिष्ट वक्ता ने व्याख्यात्मक उत्तर दिया। अध्ययन केंद्र के छात्र मुफ्ती अशरफ ने मार्गदर्शन व्याख्यान को अत्यंत उपयोगी बताते हुए फहीम मोमिन सर के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में अध्ययन केंद्र के अध्यापकों और सदस्यों का विशेष सहयोग शामिल रहा।

संबंधित पोस्ट

गोदाम का ताला तोड़कर 5 लाख रूपये का स्टील स्क्रेप चोरी

Aman Samachar

 हनुमंत ने किया हनुमान चालीसा पुस्तिका का वितरण , मनसे का अभिनव उपक्रम

Aman Samachar

ठाणे जिले में सौ फीसदी फोटो युक्त प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

महावितरण कर्मचारियों को फ्रंट लाईन वर्कर्स घोषित करने की मांगको लेकर आन्दोलन का संकेत

Aman Samachar

परिवहन सेवा की एसी बस में पत्रकारों को फ्री सेवक देने का सर्व सन्मति से निर्णय 

Aman Samachar

मनपा कर्मचारियों को 18 हजार रुपये सनुग्रह अनुदान घोषित ,अक्टूबर माह का वेतन 20 अक्टूबर से पहले

Aman Samachar
error: Content is protected !!