Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से मुंब्रा में देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम एकता की गूंज

ठाणे ( युनिस खान ) राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस-शरद चंद्र पवार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मरजिया शानू पठान ने एमएसपी केयर फाउंडेशन और सुल्ताना वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया है। यह प्रतियोगिता कक्षा 1 से 10वीं सहित सामान्य समूह के लिए है और लगभग दस हजार छात्र भारतीय सेना और हिंदू-मुस्लिम एकता जैसे दो महत्वपूर्ण विषयों पर अपने कैनवास पर पेंटिंग कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को डॉ. जितेंद्र आव्हाड की प्रमुख उपस्थिति में किया जाएगा।

       इस प्रतियोगिता में पहली से दसवीं और सामान्य तक छह अलग-अलग समूहों में 2,22,222 रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता के लिए महत्वपूर्ण विषय भारतीय त्योहार, भारतीय सुपरहीरो, हिंदू-मुस्लिम एकता और भारतीय सेना (सोफिया कुरैशी-व्योमिका सिंह) हैं। यह प्रतियोगिता आज 9 जून को अमृत नगर, दरगाह रोड, मुंब्रा में एक भव्य समारोह में शुरू हुई जिसमें लगभग 10,000 प्रतिभागियों ने इस चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी दर्ज की है ऐसा मरजिया पठान ने बताया है। इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार 10 जून को होगा। प्रत्येक समूह में प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7,000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपये और 77 लोगों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1,000 रुपये दिए जाएंगे।

संबंधित पोस्ट

SBI कार्ड ने ट्रैवेल के शौकीन लोगों के लिए ‘SBI कार्ड MILES’ लॉन्च किया

Aman Samachar

ईद व अक्षय तृतीया मिलन समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का आवाहन

Aman Samachar

भारत बायोटेक ने COVAXIN® की कारगरता के लिए तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल का अंतिम विश्लेषण किया

Aman Samachar

59 फीसदी महिलाओं के स्मार्ट फोन में किसी न किसी तरह का है वित्तीय एप

Aman Samachar

शहापुर रिपाई अठावले के युवा अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता राकांपा में शामिल

Aman Samachar

येऊर के अवैध बंगलो को खिलाफ कार्रवाई के कांग्रेस हाईकोर्ट में दाखिल करेगी जनहित याचिका 

Aman Samachar
error: Content is protected !!