Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में 21 महाविद्यालयों ने लिया हिस्सा

ठाणे ( युनिस खान ) अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला एड्स निवारण एवं नियंत्रण विभाग, सिविल अस्पताल ठाणे की ओर से और जीवनदीप शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, गोवेली के सौजन्य से, कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, गोवेली द्वारा रेड रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 21 महाविद्यालयों ने हिस्सा लिया।

       इसका उद्घाटन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं कल्याण कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष रवींद्र घोड़विंदे और ग्रामीण अस्पताल, गोवेली की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपलक्ष्मी मेश्राम ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस प्रतियोगिता में 21 महाविद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताएँ बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग समूहों में आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का एक सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

     लड़कों का समूह में हरिओम सिंह – एस.एस.टी. कॉलेज, विशाल कनौजिया – एस.एस.टी. कॉलेज, हरिओम मौर्य – बी.के. बिड़ला कॉलेज (रात्रिकालीन) एवं लड़कियों का समूह में सुजाता मुंडेकर – एस.एस.टी. कॉलेज, उल्हासनगर, अंकिता डी. पाल – एस.एस.टी. कॉलेज, उल्हासनगर, धनश्री वी. पडवल – वी.पी.एम. कॉलेज, किनवली क्रमशः विजेता बने हैं।

    कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और जिला एड्स नियंत्रण विभाग, ठाणे ने इस कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एक प्रतियोगिता नहीं था, बल्कि एचआईवी, एड्स, स्वास्थ्य साक्षरता के बारे में जागरूकता पैदा करना और युवाओं में सकारात्मक सोच का बीजारोपण करना भी था।

संबंधित पोस्ट

टेक्निक फ्लूइड कंट्रोल्स ने आईटीटी के साथ संयुक्त उद्यम के गठन और भारत में वाल्व निर्माण के लिए प्रारंभिक निवेश की घोषणा की

Aman Samachar

रेल लाईन के किनारे बसे झोपड़ों को बचाने के लिए हम सीना तानके खड़े रहेंगे – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

पुणे का सबसे तेजी से विकसित होने वाला बिजनेस डेस्टिनेशन – पिंपरी-चिंचवड़

Aman Samachar

ठाणे जिले में एचआईवी प्रसार दर और सकारात्मकता दर में कमी आई

Aman Samachar

बहुत जल्द होगी भोजपुरी फ़िल्म नमक इश्क़ की शूटिंग

Aman Samachar

एयू स्माल फाइनेंस बैंक की शाखा का महापौर के हाथो हुआ उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!