Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

प्रतापगढ़ की 11 सीटों के चुनाव में जन सत्तादल लोकतान्त्रिक के 4 व भाजपा के 3 ब्लाक प्रमुख विजयी

प्रतापगढ़ में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया का दबदबा कायम

प्रतापगढ़ उप्र , प्रतापगढ़ जिले में ब्लाक प्रमुख के 17 स्थानों में केंद्र व राज्य की सत्ताधारी भाजपा को 7 स्थानों पर ही संतोष करना पड़ा है।  यहाँ ब्लाक प्रमुख के सात सीटों पर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया की जन सत्तादल लोकतान्त्रिक के उम्मीदवार विजयी हुए है।  जिले की ब्लाक प्रखुख की छः सीटों पर निर्विरोध चुनाव होने से 11 सीटों पर मदतान हुआ है।  सत्ताधारी भाजपा मात्र 3 सीटों पर सिमट कर रह गयी जबकि राजा भैया की जन सत्तादल लोकतान्त्रिक की चार सीटों पर जीत हुई है।

पूरे उत्तर प्रदेश में सत्ता व धनबल का जबरदस्त दुरुपयोग करने भाजपा पर आरोप लग रहे हैं वहीँ प्रतापगढ़ में  उसका जोर नहीं चला है। ब्लाक प्रमुख के 11 सीटों पर हुए चुनाव में राजा भैया की जन सत्तादल लोकतान्त्रिक को 4 सीटों पर विजय मिली है।  भाजपा को 3 , कांग्रेस 2 , और 2 ब्लाक अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदार जीतें है।  रानीगंज विधानसभा क्षेत्र की शिवगढ़ ब्लाक अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार सत्यम ओझा ,और गौरा से भाजपा समर्थित  उम्मीदवार सुमित्रा देवी जीती है। आसपुर देवसरा से भाजपा समर्थित उम्मीदवार कमलाकांत यादव ने समाजवादी पार्टी की उम्मेदवार सुषमा यादव को पराजित कर विजयी हुई हैं। जन दलसत्ता लोकतान्त्रिक समर्थित उम्मीदवारों में सदर से शेषा देवी , बाबागंज से मालती देवी , कालाकांकर से रमेश कुमार , और कुंडा से रीता सिंह विजयी हुई हैं। मानधाता से मोहम्मद इसरार और संड़वा चन्द्रिका से तारा देवी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीती हैं।  प्रमोद तिवारी के दबदबे वाली रामपुर ख़ास विधानसभा क्षेत्र के लालागंज से अमित सिंह और सांगीपुर से अशोक सिंह बबलू कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए हैं।  इसी तरह निर्विरोध जीतने वालों में पट्टी , मंगरौरा , बेलखरनाथ ,धाम व लक्ष्मणपुर से भाजपा , बिहार से जन सत्तादल लोकतान्त्रिक और रामपुर के संग्रामगढ से  कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए है। जिले के आसपुर देवसरा विकास खंड में ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प हुई। सपा समर्थित उम्मीदवार के समर्थकों के द्वारा पथराव किये जाने के बाद पुलिस ने कई राउंड फायरिंग किया है। इस ब्लाक से सपा उम्मीदवार सुषमा यादव को पराजित कर भजपा के कमलाकांत यादव को जीतने में सफलता मिली है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे में राकांपा कार्यकर्ताओं ने जलाया छगन भुजबल का पुतला

Aman Samachar

सांसद में अपमान जनक टिप्पणी को लेकर मुंब्रा में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया निषेध 

Aman Samachar

 कोरोना मुक्त ग्राम प्रतियोगिता में जिले की सभी ग्राम पंचायतें शामिल हों  – मुख्य कार्यकारी अधिकारी

Aman Samachar

पत्रकार दिवस पर कोरोना से मृत चार पत्रकारों के परिजनों को एक एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया

Aman Samachar

ग्राहक अब आधार का प्रयोग कर पीएनबी वन मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन में करा सकते हैं पंजीकरण

Aman Samachar

टॉर्क फार्मास्यूटिकल्स ने पेश किया टॉर्क रिफ्रेश हेयर रिमूवल क्रीम के तहत अपना नवीनतम उत्पाद 

Aman Samachar
error: Content is protected !!