Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

चक्रवाती तूफान से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने का पालकमंत्री शिंदे ने दिया निर्देश 

ठाणे [युनिस खान ]  नगर विकास एवं ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को ठाणे जिले में चक्रवात से नुकसान हुए इलाके का दौराकर निरिक्षण किया। उन्होंने उखड़े पेड़ों, क्षतिग्रस्त मकानों और नष्ट हुए बागों का जायजा लेते हुए प्रभावित किसानों को सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।
उन्होंने ठाणे जिले के अंबरनाथ के ग्रामीण इलाकों में चिराड गांव, शेलार पाड़ा और वांगणी के काराव में बागों में हुए नुकसान की समीक्षा की।  उन्होंने अंबरनाथ शहर से सटे फणशीपाडा और बारकूपाडा की बस्तियों का चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लिया और उन्हें तुरंत मदद करने के निर्देश दिए। क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे भी उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने भी क्षतिग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
चक्रवात की वजह से इस क्षेत्र के भूमिपुत्रों के घरों को भारी नुकसान हुआ है।  बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए है। छत गिरने से घर के कुछ बच्चे घायल होने के मामले भी सामने आए हैं।  इन घरों को हुए नुकसान की जांच करके उन्हें रिपेयर करने के लिए मदद करने के निर्देश मंत्री शिंदे ने दिए हैं।

संबंधित पोस्ट

स्मार्ट मीटर से बढ़ेगी ग्राहक सेवा की गुणवत्ता – विजय सिंघल

Aman Samachar

वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संगीत योग के माध्यम से स्वास्थ्य को दिया बढ़ावा 

Aman Samachar

आरटीई प्रवेश के लिए दूसरी प्रतीक्षा सूची में 373 बच्चों का चयन

Aman Samachar

हज यात्रियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र व हवाई सेवा को आसान बनाने की मांग 

Aman Samachar

जिले में रेमडेसिविर समन्वय व संनियंत्रण पथक व चौबीस घंटे कार्यरत रहने वाला जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित 

Aman Samachar

जमीन विवाद में हत्या पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व जमीन का पट्टा देने की बसपा ने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!