Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

व्रजेश्वरी देवी के दर्शन यात्रा के लिए जय परशुराम सेना ने महिलाओं को किया आमंत्रित

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मनोरमा नगर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जय परशुराम सेना के संस्थापक अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने महिलाओं को व्रजेश्वरी देवी के दर्शन यात्रा का आमंत्रण दिया। पिछले दिनों हुए नानी बाई रो मायरो के दो दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली महिलाओं को वस्त्र व प्रसाद स्वरूप लड्डू वितरित कर आभार व्यक्त किया गया।
       इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पैन्यूली , हरिहर सिंह , आचार्य पंडित अवनीश पांडेय, अमन वर्तवाल , धीरेंद्र कुमार पांडेय , विजय जोशी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि दस वर्षीय यति किशोरी जी दो दिवसीय कार्यक्रम आप लोगों ने उपस्थित दर्ज कराके आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। इसके लिए हम आप सभी का आभार व्यक्त करते हैं।
      उन्होंने आगे कहा कि भिवंडी ग्रामीण में व्रजेश्वरी देवी के ऐतिहासिक तीर्थ स्थान के दर्शन के लिए यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। वहां भगवान राम भी आये और स्नान किया था। आप लोगों में बहुत लोगों ने अभी तहत व्रजेश्वरी देवी का दर्शन नहीं किया होगा। ऐसे में हम आप लोगों के लिए एक यात्रा का आयोजन कर रहे हैं जिसमें आप सभी आमंत्रित है। इस यात्रा के तहत मंदिर में दर्शन पूजन के बाद महाप्रसाद आदि की व्यवस्था की गयी है। इसके लिए यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लोगों को अपना नाम दर्ज करना होगा। उसी के अनुसार लक्झरी बस और व्रजेश्वरी देवी मंदिर स्थल पर दर्शन आदि की व्यवस्था की जायेगी।

संबंधित पोस्ट

शिवसेना , कांग्रेस , राकांपा , सपा कार्यकर्ता भिवंडी बंद के लिए उतरे सड़क पर

Aman Samachar

एका ने उन्नत फास्ट चार्जिंग बैटरी समाधान के लिए लॉग 9 के साथ समझौते पर हस्ताक्षर

Aman Samachar

सरस्वती एजुकेशन सोसाइटी ने एमएलसी माधवी नाइक को किया सम्मानित 

Aman Samachar

आरटीई प्रवेश के अपूर्ण आवेदन कराने वाले अभिभावकों से 28 फरवरी तक पूर्ण करने की अपील

Aman Samachar

गावदेवी मैदान में भाजपा का “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान

Aman Samachar

ज्ञान गंगा एजुकेशन ट्रस्ट में मनाया गया हिंदी दिवस 

Aman Samachar
error: Content is protected !!