Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नेशनल बैंक ने गांधी जयंती के मौके पर आयोजित की फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर लोगों के बीच स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबीके कर्मियों ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के आयोजन में हिस्सा लिया।    आज की यह दौड़ केंद्र सरकार की ओर शुरु किए गए आजादी का अमृत महोत्सव नाम के पहल का एक अंग है फिटनेस को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए बैंक ने इसी तरह की दौड़ का आयोजन बीते माह भी किया था।                      इस अवसर पर पीएनबी के कार्यपालक निदेशक श्री विजय दुबे ने कहा जैसा कि इस नारे `फिटनेस की डोजआधा घटा रोज से स्पष्ट है कि हम पीएनबी परिवार के लोगों को स्वस्थ एवं फिट संस्था के निर्माण के लिए रोज शारीरिक गतिविधियों के लिए कम से कम 30 मिनट का समय निकालना चाहिए। शारीरिक और मानसिक रुप से बेहतर स्वास्थ्य  केवल आज के अनिश्चित समय में अच्छे जीवन के लिए जरुरी है बल्कि इससे आप जीवन का भरपूर आनंद भी ले सकते हैं।केंद्र सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में इस पहल की शुरुआत इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की गयी और समापन गांधी जयंती के मौके पर किया गया। लाखों की तादाद में लोगों ने तय समय पर किसी खास स्थान पर अथवा वर्चुअल तरीके से किसी भी समय कहीं भी दौड़ में हिस्सा लेकर इस आयोजन को शानदार तरीके से सफल बनाया है।

 पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुनील सोनी ने कहा कि शारीरिक रुप से चुस्त व्यक्ति देश के आर्थिक  समग्र विकास में  सहभागी बनते हैं। साथ ही संस्था की उत्पादकता के लिए भी कर्मियों का स्वास्थ्य बहुत महत्वपूर्ण है। इस पहल के साथ हम अपने दैनिक जीवन में फिटनेस को अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लेते हैं।

 अच्छे कार्यों में हिस्सेदारी के लिए सदा तत्पर रहने वाले पीएनबी के कार्यपालक निदेशक स्वरुप कुमार साहाबैंक के उच्च अधिकारियोंपीएनबी हाकी टीम और अन्य कर्मियों ने उत्साह के साथ पीएनबी के द्वारका स्थित मुख्यालय से शुरु हुयी इस दौड़ में भाग लिया। पीएनबी के सभी जोनों  सर्किल कार्यालयों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भागीदारी की।

 महात्मा गांधी की यादों को यह सबसे उचित श्रद्धांजलि थी जिन्होंने  केवल शारीरिक गतिविधियों की महत्ता को पहचाना था बल्कि यह सुनिश्चित किया था कि वो अपने अधिकांश जीवन में रोज कम से कम 18 किलोमीटर पैदल चलें। य़ह आयोजन इस मामले में और भी उल्लेखनीय रहा कि इसका आयोजन भारत की आजादी के 75 वें साल के मौके पर किया गया।

 

संबंधित पोस्ट

एका ई9, देश की पहली ‘मेड-इन-इंडिया’ 9-मीटर शुद्ध इलेक्ट्रिक, जीरो-एमिशन बस का गडकरी ने लिया जायज़ा

Aman Samachar

ज़ूनो जनरल इन्श्योरेंस द्वारा सुरक्षित रास्तों के लिए उठाए कदम

Aman Samachar

देबदत्त चाँद ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार किया ग्रहण

Aman Samachar

सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी ने इंटरमिडिएट के टापर सार्थक सिंह को भेंट की साईकिल

Aman Samachar

451 किलोग्राम प्लास्टिक जब्तकर मनपा ने वसूले आर्थिक दंड 

Aman Samachar

महाआवास योजना के माध्यम से जिले में जरूरतमंदों को मिले गुणवत्तापूर्ण घर –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!