Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आंघ्र प्रदेश की तर्ज पर ठाणे के कोरोना मरीजों का मुफ्त उपचार कराने की कांग्रेस ने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] आंध्र प्रदेश की तर्ज पर ठाणे के कोरोना मरीजों का मनपा की ओर से मुफ्त उपचार कराने की कांग्रेस ने मांग की है।  कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि कुछ समय के लिए विकास कार्यों को छोड़कर कोरोना संक्रमित मरीजों के मुफ्त उपचार पर पैसे खर्च किया जाए।

            ठाणे शहर जिला कांग्रेस की ओर से पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर इस आशय की मांग की गयी है। इस दौरान शहर अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण व प्रदेश महासचिव मनोज शिंदे , मुख्य प्रवक्ता सचिन शिंदे ,सुखदेव घोलप ,रमेश इन्दिसे गिरीश कोली आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। एड विक्रांत चव्हाण ने कहा कि गत वर्ष से कोरोना के नाम पर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार शुरू है। मरीजों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण रोकने व मरीजों के उपचार  की सामग्री खरीदी व अस्पताल बनाने , औषधि खरीदी , भोजन व्यवस्था इन सब में करोड़ों रूपये का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वेंटिलेटर खरीदी के बदले 10 करोड़ रूपये की रिश्वत के लेते आरोग्य अधिकारी की गिरफ़्तारी से यह स्पष्ट हो गया है यह एक प्रकरण है। उन्होंने कहा ही करोडो रूपये खर्च करने के बावजूद मरीजों को उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। एड चव्हाण ने कहा कि मनपा अधिकारी व सत्ताधारी दल की मिलीभगत से भ्रष्टाचार हो रहा है।  उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जांच कराने की मांग किया है। ब्यूरो से जांच नहीं कराने पर आन्दोलन की भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2019 में उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद अनधिकृत या मानक की पूर्ति न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई व बंद नहीं कराया गया। इसमें उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए पैसे नहीं है तो आयुक्त बंगले के नवीनीकरण के लिए पैसे कहाँ से आ गये।  वेदांत व मुंब्रा की प्राईम अस्पताल की घटना केलिए जिम्मेदार अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
             प्रदेश महासचिव शिंदे ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के बारे में केंद्र और राज्य सरकार को समन्वय बनाकर काम करने की आवश्यकता है। निजी अस्पताल शासन निर्धारित दर से अधिक पैसे मरीजो से वसूल रहे हैं इस पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।  जिस तरह आंध्र प्रदेश की सरकार ने कोरोना मरीजों के मुफ्त उपचार की घोषणा की है उसकी तर्ज पर मनपा को मुफ्त उपचार की सुविधा मुहैया करने का निर्णय लेना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

डालमिया सीमेंट भारत के श्री महेन्‍द्र सिंघी को आईसीआर और फर्स्‍ट कंस्‍ट्रक्‍शन काउंसिल के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्‍मानित

Aman Samachar

अमृता स्कूल ऑफ आयुर्वेद और राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, आयुष मंत्रालय ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर  

Aman Samachar

होली जीवन के रंगों का आलिंगन – कमलेश पटेल 

Aman Samachar

 भिवंडी में वाहन चोरी व सेधमारी के 11 मामलों में ८ आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

रोटरी इंटरनेशनल की ओर से लेह में कृत्रिम उपकरणों का किया गया वितरण

Aman Samachar

मनपा आयुक्त ने विविध इलाकों का दौराकर संबंधित अधिकारियोंको दिए आवश्यक निर्देश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!