Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दिवा में अनधिकृत निर्माण के लिए जिम्मेदार एक लिपिक निलंवित , अनधिकृत निर्माण का मदद करने वालों पर दर्ज होगा फौजदारी मामला

ठाणे [ युनिस खान ] दिवा इलाके में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा के आदेश के बाद मनपा प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त को बीमारी  के अवकाश पर दिखाकर एक लिपिक को जिम्मेदार ठहराते हुए निलंवित कर दिया गया है। दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र में कोरोना काल के आठ दस माह में बड़े स्तर पर चाल व व्यावसायिक गालों के निर्माण की शिकायत आ रही थी।  जिसे देखते हुए मनपा आयुक्त डा. शर्मा ने कार्रवाई का आदेश संबंधित अधिकारीयों को आदेश दिया है।

                  दिवा में अनधिकृत तरीके से निवासी उपयोग के लिए चाल व व्यावसायिक गालों का निर्माण कराया गया है।  इसमें खाड़ी के किनारे मैन्ग्रोज के वृक्षों को नष्ट कर निर्माण करने की शिकायतें आ रही हैं जिससे पर्यावरण को क्षति पहुँच रही है। पर्यावरण को  नुकसान किए जाने की शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर्यावरण प्रेमियों ने मनपा आयुक्त डा शर्मा से किया। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद मनपा आयुक्त डा. शर्मा ने अनधिकृत निर्माण की समीक्षा करते हुए कार्रवाई का आदेश दिया है। इसके बाद दिवा में उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले व सहायक आयुक्त महेश आहेर ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। दिवा में अनधिकृत निर्माण के लिए अधिकारीयों व कर्मचारियों की जांच में सहायक आयुक्त बीमारी के चलते जनवरी माह से अवकाश थे।  जिसके कारण दिवा प्रभाग समिति के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया गया।  जांच बाद लिपिक अमित गडकरी को निलंवित कर दिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए दिवा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त आहेर ने अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने वा ऐसे निर्माणों को मदद करने वालों के खिलाफ फौजदारी संहिता के तहत अपराध दर्ज कराने की चेतावनी दिया है।

संबंधित पोस्ट

संजय सिंह बने मुंबई राकांपा हिन्दी भाषी विभाग के महासचिव

Aman Samachar

पोखरण 2 में हजार बेड की कोविड अस्पताल शीघ्र नहीं नहीं करने पर मनसे ने दी आन्दोलन की चेतावनी

Aman Samachar

राजीव गांधी उडानपुल समेष शहर की सड़कों की खस्ताहाल के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

अनाधिकृत निर्माण व फेरीवालों के खिलाफ मनपा ने की कारवाई 

Aman Samachar

रहीमा फाउंडेशन और जमीयत उलमा की ओर से समाज सेवा के लिए शमीम खान सम्मानित 

Aman Samachar

टोकियो ओलम्पिक के लिए चयनित दस खिलाडियों को महापौर व जिलाधिकारी न दी शुभकामना

Aman Samachar
error: Content is protected !!