Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
हलचल

लड़की के पहले जन्मदिन पर जिप अधिकारी ने प्रति वर्ष 101 वृक्ष लगाने का लिया संकल्प 

ठाणे [ युनिस खान , 2 अक्टोबर 2020] वृक्षारोपण कर अपनी लड़की का पहला जन्मदिन मानते हुए जिला परिषद् के उप मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी मयूर मल्लिकार्जुन हिंगाड़े ने प्रत्येक वर्ष 101 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने अलग अंदाज में अपनी लड़की के जन्मदिन से पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का सन्देश दिया है। जन्मदिन के लिए जंगल थीम का उपयोग कर वृक्ष व पशु पक्षियों के महत्त्व को सामने लाने का प्रयास किया है।
                    कोरोना संक्रमण काल में जन्मदिन कार्यक्रम पर होने वाले अनावश्यक खर्च को टालते हुए जिला परिषद् के उप मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी हिंगाड़े ने कहा कि मौजूदा स्थिति में मानवजाति के सामने पर्यावरण संतुलन बनाना अत्यंत गंभीर चुनौती है। काफी वर्षों से मानव पर्यावरण का उपयोग अपने लाभ के अनुसार करने में लगा है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने  कहा कि आज कोरोना संकट एक प्रकार से पर्यावरण ह्रास से संबंध हो सकता है। भविष्य में अधिक बड़ी चुनौती सामने आ सकती है इस तरह का संकेत विविध अन्तराष्ट्रीय संगठनों ने दिया है। पर्यावरण क्षति को पूरा करना संभव न हो तो भी योग्य कदम उठाकर डैमेज कंट्रोल निश्चित किया सकता है। पर्यवरण समस्या को देखने का अपना दृष्टिकोण बदलने की आवश्यता है। उन्होंने कहा कि मैं आज से प्रत्येक  मानसून में 101 वृक्ष लगाने और उसे तैयार करने का संकल्प ले रहा हूँ। पिछले वर्षों में केंद्र व राज्य शासन के विविध प्रकल्प को अभूतपूर्व सफलता मिलने र विश्व स्तर पर संज्ञान लिया गया है।

संबंधित पोस्ट

कोविड मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा को इस कंपनी ने कर दी सस्ती

Admin

ऑर्किड्स – द इंटरनेशनल स्‍कूल में मनाया गया बाल दिवस समारोह

Aman Samachar

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवशांती प्रतिष्ठान द्वारा किया गया वृक्षारोपण

Aman Samachar

हीरानंदानी यंग फ़ुटबाल अकादमी के खिलाड़ी छः माह बाद फिर मैदान में

Aman Samachar

नवरात्रोत्सव व दीपावली के त्योहारों पर कोरोना आर्थिक संकट की छाया

Aman Samachar

Update Aadhaar Address Online: जानिए किस तरह घर बैठे आधार कार्ड में ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है पता

Admin
error: Content is protected !!