Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यअपराधउत्तर प्रदेशकारोबारखास खबरछत्तीसगढ़दिल्लीदेश विदेशप्रापर्टीफोटो गैलरीबिहार झारखंडब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराज्यवीडियोसामाजिकस्वास्थ्यहलचल

कान में भी पहुंच सकता है कोरोना वायरस, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली:
चीन (China) से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. दुनियाभर में डेढ़ करोड़ से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. करीब साढ़े छह लाख लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है. अभी तक डॉक्टरों का कहना था कि यह वायरस नाक, गले और फेफड़ों को इन्फेक्ट करता है लेकिन एक नए रिसर्च में सामने आया है कि वायरस कान को भी इन्फेक्ट कर सकता है.

यह भी पढ़ेंः ई-कॉमर्स कंपनियों को अब बताना होगा किस देश में बना सामान, नियम लागू

रिसर्च में हुआ खुलासा
मेडिकल जर्नल JAMA Otolaryngology की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अध्ययन में तीन ऐसे मरीजों की जिक्र किया गया जिनकी कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई. इन मरीजों में एक की उम्र 60 साल और दूसरे की 80 साल थी. इन दोनों मरीजों के कान के पीछे हड्डी में कोरोना इन्फेक्शन पाया गया. इस रिसर्च के सामने आने के बाद जॉन हॉपकिंस स्कूल ऑफ मेडिसिन की टीम का कहना है कि इस अध्ययन के बाद कोरोना वायरस के लक्षण वाले लोगों में कान भी चेक किए जाएं.

यह भी पढ़ेंः चीन के खिलाफ भारत का बड़ा कदम, सार्वजनिक टेंडर भरने पर लगाई रोक

सुनने की ताकत पर हुआ असर
80 साल के मरीज के दाहिने कान के बीच में कोरोना पाया गया, जबकि 60 साल के मरीज के बाएं-दाएं मास्टॉयड में और उसके बाएं और दाएं मध्य कान में वायरस था. इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इन्फेक्शन की वजह से मरीज के सुनने की शक्ति भी कम हो गई थी. कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच विश्व की सौ से अधिक कंपनियां कोरोना की वैक्सीन बनाने में लगे हैं. 19 कंपनियां ट्रालय के अंतिम चरणों तक पहुंच गई हैं. जानकारों की कहना है कि अभी भी कोरोना की वैक्सीन आने में कम से कम छह महीने का समय लग सकता है.

संबंधित पोस्ट

7 वें वेतन आयोग लागू होने पर भिवंडी मनपा कर्मचारियों ने किया महापौर का गौरव

Aman Samachar

मेडिका पश्चिम बंगाल में युस्टेशियन बैलून कैथेटराइजेशन में अग्रणी

Aman Samachar

ज्योतिष और फिल्म क्षेत्र की दो हस्तियों का महामिलन

Aman Samachar

नुवोको ने परिवर्तनकारी ‘फाइबर रिइंफोर्सड सीमेंट कम्पोजीशन’ के लिए पेटेंट किया हासिल 

Aman Samachar

धौरहरा के राम दुलार पटेल की पुत्री के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए सुरेन्द्र प्रताप सिंह

Aman Samachar

मैट्रिमोनी डॉट कॉम ने एलजीबीटीक्यूआईए+ समुदाय के लिए रेनबोलव मैचमेकिंग ऐप किया लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!