Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोविड 19 टीकाकरण के लिए सिविल अस्पताल व रोजा गार्डनिया में ड्राय रन आज 

ठाणे [ युनिस खान ] कोविड 19 के टीकाकरण की पूर्व तैयारी के रूप में 8 जनवरी को ठाणे सिविल अस्पताल व मनपा के घोडबंदर रोड के रोजा गार्डनिया आरोग्य केंद्र पर कोविड 19 टीकाकरण का ड्राय रन किया जाएगा। सिविल अस्पताल के कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे उपस्थित रहेंगे। रोजा गार्डनिया के कार्यक्रम में महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा की उपस्थिति में ड्राय रन होने वाला है।

               कोविड 19 के टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन व मनपा ने तैयारी पूरी कर लिया है। इसके लिए शुक्रवार को ड्राय रन किया जाने वाला है। उक्त ठाणे में टीकाकरण के लिए सभी आवश्यक उपाय योजना की  गयी है। इसमें टीकाकरण के लिए आने वाले लाभार्थियों को प्रतीक्षा कक्ष ,पंजीकरण कक्ष , टीकाकरण की सुविधा  विकसित की गयी है। इसके अलावा टीकाकरण के बाद आब्जर्वेशन कक्ष भी बनाया गया है। मनपा के ड्राय रन के लिए रोजा गार्डनिया आरोग्य केंद्र आरोग्य केंद्र में काम करने वाले कुल 25 कर्मचारियों का चयन किया गया है। उन्हें इसकी सूचना दी गयी कि ड्राय रन के लिए किसी भी समय उपस्थित रहना है जिसके समय की जानकारी दी जायेगी। टीकाकरण के लिए आने वाले लाभार्थियों की जानकारी केंद्र के को विन [ co -win ]एप्प पर उपलब्ध करायी गयी है।  इसमें आरोग्य कर्मचारी ,डाक्टर्स एवं प्रत्यक्ष फील्ड में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का समावेश है।

संबंधित पोस्ट

Aman Samachar

कलवा विटावा के महाविकास अघाड़ी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल 

Aman Samachar

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रजा अकादमी ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के 30 जून, 2022 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम

Aman Samachar

ठाणे में एक स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट ‘शूटिंग रेंज’ बिल्डिंग बनेगी – प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

एच एस सी में रईस ज्युनियर कालेज की सराहनीय सफलता 

Aman Samachar
error: Content is protected !!