Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

देश की एकता , अखंडता और विभाजनकारी शक्तियों के खिलाफ एकजुटता का सांसद ने दिया सन्देश 

जोधपुर [ युनिस खान ] देश की एकता और अखडंता को अक्षुण्ण बनाएं रखें एवं विभाजनकारी शक्तियों के खिलाफ एकजुट करने का सन्देश राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने दिया है। राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा  जोधपुर में आयोजित भारत जोड़ो जनसवांद सम्मेलन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद  इमरान प्रतापगढ़ी ने कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता और अखडंता को अक्षुण्ण बनाएं रखें एवं विभाजनकारी शक्तियों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया।
        इस अवसर पर जोधपुर की विधायक श्रीमती मनीषा पंवार , बाल कल्याण विकास बोर्ड की चेयरमैन श्रीमती संगीता बेनीवाल , राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष आबिद कागज़ी , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलीम खान, देहात जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जोशी , पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी , राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी डॉ शकील नवाज , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इकबाल खान गोरखपुर सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
        सांसद इमरान ने जनसंवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा की। इसके बाद मौलाना अबुल कलाम आजाद कालेज का दौरा किया। शिक्षकों और मदरसा पैराटीचर्स से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूँ कि देश के हर शहर में जाऊं।  मैंने सुना की यहाँ प्रधानमंत्री जी यहाँ आये थे इसलिए मेरा आना और भी जरुरी हो गया। वे आये और बहुत सारी बातें की। वे झूठ तो इतने सलीके से बोलते है की एक बार तो मुझे भी विश्वास हो गया की वे सही बोल रहे होंगे। उनके बोलने का असर तो भाजपा के आम कार्यकर्ताओं व विधायकों को भी हो गया है। हमारे प्रदेश में एक विधायक गाँव में गए और बोले कि तुम्हारी क्या समस्या है हम हल कर देंगे। गाँव वालों ने कहा कि हमारे गाँव में अस्पताल नहीं है। विधायक ने मोबाईल निकालकर पता नहीं कहाँ फोन लगाया और कहा कि तुम्हारी पहली समस्या हल कर दिया। अब दूसरी समस्या क्या है तो गाँववालों ने कहा कि हमारे गाँव में मोबाईल का नेटवर्क नहीं है। यह है झूठ बोलने का तरीका।

संबंधित पोस्ट

भगवान श्रीकृष्ण मनोकामना पूरी करें – आचार्य मृदुलकांत शास्त्री

Aman Samachar

सीएसआर सिडबी ने, आकांक्षाओं को वास्तविकता में परिवर्तित करते हुए मनाया महिला दिवस

Aman Samachar

रेनो क्विड भारत की सबसे लोकप्रिय यूज्‍ड कार के रूप में उभरी

Aman Samachar

कामगारों के न्याय के लिए कांग्रेस हमेशा मजबूती से खडी रहेगी – नाना पटोले

Aman Samachar

कोविड अस्पताल में डेढ़ लाख लेकर मरीज को भर्ती करने का मामला, महापौर से दिया जांच का आदेश

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया रिलायंस पर्सनल एक्सीडेंट 360 शील्ड

Aman Samachar
error: Content is protected !!