Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पत्रकार दिवस पर कोरोना से मृत चार पत्रकारों के परिजनों को एक एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया

ठाणे [ युनिस खान ]   कोरोना संक्रमण के चलते मृत ठाणे के चार पत्रकारों के परिजनों को नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथो प्रत्येक को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया है।

             आज मनपा मुख्यालय के नरेंद्र बल्लाल सभागृह में पत्रकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में दर्पणकार आचार्य बालशास्त्री जांभेकर की प्रतिमा पर महापौर नरेश म्हस्के ने माल्यार्पण कर उन्हें आदरांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैंने पत्रकारिता से जीवन की शुरआत किया। इसके बाद राजनीति में आया। कोरोना काल में पत्रकारों ने समाचार व फोटो संकलन के लिए भाग दौड़ किया। कोरोना के चलते अखबारों पर काफी असर पड़ा।  कुछ समय में   पुनः अखबार के अच्छे दिन लौटेंगे। महापौर म्हस्के ने कहा कि ठाणे दैनिक पत्रकार   संघ व जिला पत्रकार संघ दोनों पतरकारों के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। ठाणे में पत्रकारों की एकता है जिसके चलते उनके कल्याणकारी कार्य रहे है। हम पहले भी आपके साथ थे और आगे भी हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं। ठाणे दैनिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश मोरे ने कहा कि समाज के प्रत्येक घटक के सड़क पर उतरकर पत्रकार काम कर रहे हैं। कोरोना काल में हमारे   सहयोगी कोरोना काल में जिस तरह अपनी परवाह न कर समाचार संकलन कर रहे थे जो सराहनीय है। जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय पितले ने पत्रकार हाउसिंग के बारे में जानकारी दिया उन्होंने कहा कि मनपा के सहयोग से ठाणे के पत्रकारों को घर मिल रहा है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों का पूरा सहयोग रहा है। पत्रकारों के आरोग्य शीघ्र हेल्थ कार्ड मिलने वाला है। कार्यक्रम का सञ्चालन वरिष्ठ पत्रकार दीपक दलवी ने किया।  कार्यक्रम क बाद सांसद डा. श्रीकांत शिंदे फ़ौंडेशन की ओर से पालकमंत्री  शिंदे के हाथो कोरोना संक्रमण से मृत वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत नेर्लेकर ,प्रशांत काम्बली ,विकास काटदरे व जालनावाला के परिजनों को एक एक लाख रूपये के आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर सांसद डा. श्रीकांत शिंदे , कल्याण जिला शिवसेना प्रमुख गोपाल लांडगे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ठाणे के पत्रकार , फोटो ग्राफर ,कैमरामैन उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

मनपा में 5 अनुसूचित जाति, 2 अनुसूचित जनजाति व 17 सीटें सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित 

Aman Samachar

भिवंडी में ‘आंचल’ नाम से एक अभिनव अभियान की विधायक रईस शेख ने की शुरुआत

Aman Samachar

स्टर्लिंग जेनरेटर्स ने मोटियर्स बाउडौइन के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की

Aman Samachar

ठाणे जिले के 30 अनाथ बच्चों को प्रधानमंत्री की ऑनलाइन उपस्थिति में साहित्य वितरित 

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी की बिक्री बुकिंग तीसरी तिमाही में बढ़कर 352 करोड़ रही

Aman Samachar

भिवंडी में भाजपा जनसंपर्क कार्यालय का सासंंद कपिल पाटील ने किया उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!