Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले के पांचवीं से बारहवीं के 422 विद्यालय कोरोना नियमों अधीन आज से शुरू 

ठाणे [ इमरान खान ] कोरोना संक्रमण फैलने से बंद पांचवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा के 422 विद्यालय आज पहले दिन शुरू हुए हैं। पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने आज 27 जनवरी से ग्रामीण इलाके  विद्यालय शुरू करने का आदेश दिया था।

                 ठाणे जिले के ग्रामीण इलाके में पांचवीं से बारहवीं तक के 1346 विद्यालय हैं। इसमें निजी , अनुदानित , गैर अनुदानित , जिला परिषद आदि विद्यालय हैं। आज जिला प्रशासन के आदेश पर पहले दिन 345 प्राथमिक व 77 माध्यमिक विद्यालय शुरू किये गए है। शिक्षा विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए अज विद्यालय शुरू हुए हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए शिक्षा अधिकारी शेषराव बड़े ने बताया है कि विद्यालय में प्रवेश देने के पहले विद्यार्थियों तामपान की जांच करने के साथ मास्क , सेनेटायजर आदि नियमों का पालन किया रहा है। अलावा सुरक्षित अन्तर पर विद्यार्थियों को बैठाया जा रहा है। शिक्षकों को सावधानी के रूप में कोविड की जांच कराने का शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश दिया गया है। आज से  हुए सभी विद्यालय प्रबंधन को कोरोना प्रतिबंधात्मक नियमों का पालन  का निर्देश शिक्षा अधिकारी बड़े ने दिया है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

धारावाहिक के लिए बनी अस्थाई स्टूडियो की छत पर लगी आग , कोई हताहत नहीं 

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मनपा आयुक्त की उपस्थिति में हुई कार्रवाई 

Aman Samachar

आदित्य बिर्ला एड्युकेशन ट्रस्ट ने किया ‘उजास’ का लाँच

Aman Samachar

मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिले के आदिवासी क्षेत्रों में आंगनवाडी को दी भेट 

Aman Samachar

ऑनलाइन गणेश विसर्जन टाइम्स एमएलएटी बुकिंग सुविधा का लाभ उठाने का मनपा ने किया आवाहन

Aman Samachar

फ़िल्म अभिनेता कुशल पांडेय इश्क़ बनारस की शुटिंग में व्यस्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!